.
.
PTB Big Breaking News jammu encounter in babagund kupwara between militants and security forces jammu kashmir
अभी तक चार जवान हुए शहीद, नौ से ज्यादा जवान घायल, सुरक्षा बलों पर लोगों ने की पथरबाजी, (पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ जम्मू-कश्मीर : उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा में मुठभेड़ में सीआरपीएफ के इंस्पेक्टर समेत चार जवान शहीद हो गए, जबकि एक नागरिक की मौत हो गई / इस गोलीबारी में 9 अन्य घायल हैं / फिलहाल तीसरे दिन मुठभेड़ जारी है / पूरे इलाके को सुरक्षा बलों ने घेर रखा है / जिले के लंगेट इलाके के बाबागुंड में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर 22 राष्ट्रीय राइफल्स, 92 बटालियन सीआरपीएफ तथा एसओजी ने गुरुवार की देर शाम घेराबंदी और तलाशी अभियान (कासो) शुरू किया /
.
.
आपको बता दें कि वीरवार देर रात को पांच घंटे की तलाशी के बाद घेरा सख्त होता देख एक मकान में छिपे आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग शुरू कर दी, जिससे रात में लगभग डेढ़ बजे मुठभेड़ शुरू हो गई / शुक्रवार को भी मुठभेड़ जारी रही / इस दौरान सुरक्षाबलों ने विस्फोट कर मकान उड़ा दिया / इसके बाद दूसरी ओर से फायरिंग बंद हो गई / यह सूचना आई कि दो आतंकी मारे गए हैं /
.
चूंकि रास्ता तंग होने की वजह से मुठभेड़ स्थल तक जेसीबी नहीं जा सकती थी, इस वजह से मैन्युअल ही मलबा हटाने का काम शुरू किया गया / इस बीच मलबे में से निकलकर आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी / इसमें नौ जवान घायल हो गए / फायरिंग शुरू होते ही जवानों ने मोर्चा संभालकर जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी, जिससे दोबारा मुठभेड़ शुरू हो गई /
.
.
सूत्रों के अनुसार, फायरिंग में घायल हुए सीआरपीएफ के इंस्पेक्टर समेत दो, व दो पुलिस के जवान शहीद हो गए / शहीद होने वाले इंस्पेक्टर का नाम पिंटू तथा एसओजी जवान का नसीर अहमद बताया जाता है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है / इस मुठभेड़ में पतला निवासी विनोद कुमार पुत्र चमनसिंह शहीद हो गए। शहीद का पार्थिव शव रविवार को इनके निवास स्थान पर पहुंचेगा /
.
.
मुठभेड़ शुरू होते ही हिंसा भड़क उठी / युवाओं ने सड़क पर उतरकर सुरक्षा बलों पर भारी पथराव किया / भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे गए / इसके बाद भी स्थिति नहीं संभली तो पेलेट गन का इस्तेमाल किया गया / हिंसक झड़पों में आधा दर्जन युवकों के घायल होने की सूचना है, जिन्हें अस्पताल भेजा गया है / वसीम अहमद मीर नामक युवक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया /
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Breaking News jammu encounter in babagund kupwara between militants and security forces jammu kashmir

































