.
.
PTB Big Exclusive News india news only prime minister narendra modi responsible for delay in supply of rafale aircraft rahul gandhi
लेकिन पायलटों को उड़ाने पड़ रहे हैं 60-70 साल पुराने विमान, (पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : देश की जनता जहां अपनी पाई पाई जोड़ कर अपने परिवार के लिए एक कार खरीदती है और उसे अपनी जान से भी ज्यादा संभाल कर रखने की कोशिश करते है को देश की केंद्र सरकार ने वाहन एक्ट के मुताबिक 10 से 15 साल तक ही चला सकेंगे और उसके बाद ना तो वाहन की एनओसी मिलेगी और ना ही उसकी आर.सी को दुबारा रिन्यू किया जाएगा / चाहे वह कितनी भी अच्छी कंडीशन में ही क्यों ना हो, लेकिन देश के कुछ राज्यों में अभी भी कानून की धज्जियां लगातार उड़ाई जा रहीं हैं और लगातार दूसरे राज्यों से गाड़ियां लेकर कार डीलर नए राज्य का नंबर लगाकर बेचते जा रहे हैं /
.
.
लेकिन आज यह मुद्दा उस समय बड़ा बन गया जब कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि आपने 30 हजार करोड़ रुपये चोरी करके अनिल अंबानी को दिये. राफेल विमानों के आने में देरी के लिए सिर्फ आप जिम्मेदार हैं की बात सामने आ गयी / राहुल ने आरोप लगाया कि मोदी की वजह से राफेल लड़ाकू विमान की आपूर्ति में देरी हुई है / इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ऐसे में विंग कमांडर अभिनंदन जैसे बहादुर पायलट को 60 से 70 साल पुराने विमान उड़ाकर अपना जान जोखिम में डालना पड़ रहा है /
.
गांधी ने ट्वीट कर कहा, “प्रधानमंत्री जी क्या आपको कोई शर्म नहीं है? आपने 30 हजार करोड़ रुपये चोरी करके अनिल अंबानी को दिये / राफेल विमानों के आने में देरी के लिए सिर्फ आप जिम्मेदार हैं.” कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया, “आपकी वजह से विंग कमांडर अभिनंदन जैसे बहादुर पायलट को पुराने विमान उड़ाकर अपना जीवन जोखिम में डालना पड़ रहा है.”
.
गौरतलब है कि पाकिस्तान के बालाकोट में आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के प्रशिक्षण शिविर पर हवाई हमले के संबंध में प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को कहा कि भारत के खिलाफ उंगली उठाने की किसी में हिम्मत नहीं है / पीएम ने कहा था कि अब नई नीतियों और नई परंपराओं को लाया जा रहा है /

राहुल ने एक चैनल के कार्यक्रम में कहा कि आज पूरा देश एक स्वर में कह रहा है कि अगर राफेल होता तो परिणाम कुछ और होते / उधर, कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने एक बयान जारी कर प्रधानमंत्री पर निशाना साधा / राहुल ने आरोप लगाया कि मोदी ने जवानों की शहादत का राजनीतिकरण का किया है / विकास दर में गिरावट को लेकर भी सुरजेवाला ने बीजेपी पर हमला बोला. उन्होंने दावा किया कि मोदी सरकार में अर्थव्यवस्था चरमरा गई है और सिर्फ कुछ उद्योगपतियों के ‘अच्छे दिन’ आए हैं /
.
अब देखना यह होगा कि देश की जनता जो अपनी पाई पाई जोड़कर अपने परिवार के लिए जो कार खरीदते हैं उसके लिए रखे गए वाहन एक्ट के मुताबिक 10 से 15 साल के नियमों में बदलाब होता है या फिर देश की हिफाजत करने वाले बहादुर पायलटों को जल्द ही केंद सरकार 60 से 70 साल पुराने बाहन हटाने का जल्द फैसला लेते हुए नए फाइटर प्लेन पायलटों को मुहैया करवाती है /
.
.
आपको बता दें कि अभी तक देश के अलग-अलग हिस्सों में मिग – 21 नाम के यह विमान क्षतिग्रस्त हो चुके हैं जिनमें जालंधर शहर भी शामिल है जहां कई साल पहले मिग – 21 विमान एक बैंक के ऊपर गिरा गया था जिसमें कई लोगों की जाने चली गई थी उसमें विमान का पायलट भी शामिल था /
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Exclusive News india news only prime minister narendra modi responsible for delay in supply of rafale aircraft rahul gandhi






































