.
.
PTB Big Breaking News National recruitment in dalai lama hospital due to infection in chest people demanded for their recovery
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ नई दिल्ली : छाती में संक्रमण के चलते बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा को दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, बता दें कि दलाईलामा छाती में दर्द होने के चलते काफी परेशान थे /
.
.
अस्पताल में भर्ती होने के बाद डॉक्टरों ने छाती में संक्रमण से जुड़े कुछ मेडिकल टेस्ट कराए थे, जिनकी रिपोर्ट पॉजीटिव मिली है / दलाई लामा के निजी सचिव तेनजिन टकला ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि तबीयत बिगड़ने के चलते दलाई लामा को धर्मशाला से दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया है / देर रात तक अस्पताल की ओर से भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है / निजी सचिव का कहना है कि अगले दो तीन दिन तक दलाई लामा अस्पताल में भर्ती रह सकते हैं /
.
.
दलाई लामा ने कुछ दिनों पहले ही एक उद्बोधन में अपनी बढ़ती उम्र और पुनर्जन्म के बारे में बताया था / एक साक्षात्कार के दौरान तिब्बत में बौद्ध धर्म के आध्यात्मिक नेता दलाईलामा ने एक बड़ा एलान करते हुए कहा था कि उनका अगला अवतार भारत से हो सकता है / अपने उत्तराधिकारी पर बयान देने वाले 14वें दलाईलामा ने भारत में अपने जीवन के 60 साल निर्वासित होकर बिताए हैं / उन्होंने आगाह किया था कि चीन द्वारा घोषित अन्य उत्तराधिकारी को सम्मान न दिया जाए / दलाई लामा को मानने वाले भक्त उनके ठीक होने की दुआएं कर रहे है /
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Breaking News National recruitment in dalai lama hospital due to infection in chest people demanded for their recovery




































