.
.
The results of DAV College’s Commerce Department were fantastic
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : डीएवी कॉलेज, जालंधर के स्टूडेंट्स ने फ़िर से यूनिवर्सिटी परिणामों में अपना परचम लहरा दिया / बी बी ऐ सेमेस्टर 3 की यूनिवर्सिटी रिजल्ट्स में कॉलेज के स्टूडेंट्स नें जहां तीसरा स्थान हासिल किया, वहीँ चौथी और सातवीं पोज़िशन भी कॉलेज की झोली में आई /
.
.
बी बी ऐ सेमेस्टर के होनहार छात्र ” निशांत ” ने 259/350 अंक लेकर यूनिवर्सिटी में तीसरा स्थान प्राप्त किया , निशांत ने कहा मेरे घरवालो और टीचर्स का प्रोत्साहन हमेशा से मेरे अच्छे अंको के पीछे का कारण रहा है, मैं जो कुछ भी हूँ या जो कुछ भी बनूगा, सब कुछ मेरे माता पिता और मेरे टीचर्स के कारण है / स्मार्ट स्टडी ही सफलता की सीढ़ी है / जितना पढ़ो, लगन से पढ़ो, चाहे एक ही घंटा क्यों न पढ़ें, मैं एक सफल इंसान बनना चाहता हूँ तथा एक एसोसिएट प्रोफेसर के रूप में अपने आप को आने वाले कल में देखना चाहता हूँ ,हमें हमेशा अपने लक्ष्य को लेकर गंभीर रहना चाहिए’ / अब मेरा लक्ष्य अगले समेस्टर में यूनिवर्सिटी में पहला स्थान हासिल करना होगा /
.
कॉलेज की ही रिया ने 255 /350 अंक लेकर यूनिवर्सिटी पोज़िशन में चौथा स्थान प्राप्त किया / रिया ने कहा सफलता के लिये कंसंट्रेशन, मेहनत, टीचर्स और परिवार की सलाह और प्रतिबद्धता की ज़रूरत होती है / वह अपनी इस सफलता के लिये अपने टीचर्स का अपने परिवार, कंसंट्रेशन, कड़ी मेहनत, और रेग्युलर स्टडी को देती हैं / शिपरा एम कॉम पूरी करने के बाद रिसर्च फील्ड में जाना चाहती है और उसके बाद शिक्षण लाइन में आकर एक प्रोफेसर बनना चाहती हैं /
.
कॉलेज की ही विद्यार्थी दीपिका ने 249/350 अंक लेकर यूनिवर्सिटी में सातवाँ स्थान प्राप्त किया / यूनिवर्सिटी की सातवीं टॉपर दीपिका ने कहा कि वह यूनिवर्सिटी में स्थान हासिल करने के लिए दृढ़ थीं, लेकिन अब वह पहला स्थान हासिल करना चाहती हैं क्योंकि उनके माता-पिता को उन पर पूरा भरोसा है और वह अपना सर्वश्रेष्ठ देना चाहती हैं /
.
प्रिंसिपल डॉ एस के अरोड़ा ने इस शानदार उपलब्धि के लिये छात्र- छात्रो और विभाग के मुखी प्रो वी के सरीन, और विभाग के बाकि सभी सदस्यों को बधाई दी / प्रिंसिपल डॉ एस के अरोड़ा ने इस अवसर पर कहा ” मुझे इन बच्चों के मेहनत और लगन को देखकर अत्यंत प्रसन्ता हो रही है तथा मेरे यह स्टूडेंट्स बाकि सभी के लिए प्रेरणा स्त्रोत बनकर उभर रहे हैं, मेरी तरफ से इन सभी बच्चों को आशीर्वाद और समक्ष डिपार्टमेंट को अच्छे परिणामो के लिए तह दिल से बधाई / बाकि मैं सभी से यही कहना चाहता हूँ की आज का दौर हरफनमौला इंसानो का दौर है, तथा मैं चाहता हूँ डी ए वी कॉलेज का हर बच्चा आल राउंडर बनके ज़िन्दगी में सफलता का हर मुकाम हासिल करे /
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
The results of DAV College’s Commerce Department were fantastic

































