.
.
PTB Big Breaking News punjab lpg gas cylinder completely closed New Delhi
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Breaking न्यूज़ नई दिल्ली : 31 दिसम्बर के बाद ऐसे सभी उपभोक्ताओं को संबंधित गैस एजैंसियां घरेलू गैस सिलैंडर की सप्लाई देना बंद कर देंगी, जिन्होंने अपना के.वाई.सी. बैंक खातों में अपडेट तो करा लिया है लेकिन गैस कनैक्शन को आधार से लिंक नहीं करवाया है /
.
इस संबंधी देश की तीनों प्रमुख गैस कम्पनियों इंडेन गैस, भारत गैस व हिन्दुस्तान गैस द्वारा करीब अढ़ाई वर्ष पहले एक अभियान चलाया गया था, जिसमें गैस एजैंसियों द्वारा सभी उपभोक्ताओं से के.वाई.सी. फार्म भरवाने की मुहिम छेड़ी गई थी /
.
कम्पनियों द्वारा छेड़े उक्त अभियान में चाहे बड़ी संख्या में घरेलू गैस यूजर्स ने के.वाई.सी. अपगे्रडेशन कराकर अपने गैस कनैक्शन को आधार कार्ड व बैंक से लिंक करवाते हुए सबसिडी योजना का लाभ उठाया लेकिन मल्टीपल गैस कनैक्शन का इस्तेमाल कर रहे अधिकतर खपतकारों ने सरकार व गैस कम्पनी की के.वाई.सी. योजना अडॉप करने से नकार दिया था /
.
.
ऐसे सभी परिवारों के रसोई घरों में आज भी एक से अधिक गैस कनैक्शन चल रहे हैं जिनको गैस कम्पनियों ने मल्टीपल (एक से ज्यादा) गैस कनैक्शन सरैंडर करने के लिए 31 दिसम्बर, 2019 तक की मोहलत दी है, जबकि 31 दिसम्बर के बाद उनके गैस कनैक्शनों को रद्द कर दिया जाएगा /
.
आधार कार्ड को बैंकों व गैस एजैंसियों से लिंक करवाना आवश्यक है / माना जा रहा है कि ऐसे सभी उपभोक्ताओं के लिए अब परेशानियों खड़ी हो सकती है जिन्होंने एक ही घर (परिवार) में अपनी पत्नी, बच्चों व अपने समेत माता-पिता के नाम पर विभिन्न गैस कनैक्शन लिए हैं /
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Breaking News punjab lpg gas cylinder completely closed New Delhi




































