.
.
PTB Big News “मनोरंजन” lifestyle reason why womens clothes do not have pockets
(देखें पीटीबी न्यूज़ पर वीडियो)
PTB Big News “मनोरंजन” : महिलाएं जेब का ख्याल तो रखती है मगर वह जेब पुरुषों की होती है / कहने का मतलब यह है कि महिलाओं के पोशाकों में जेब नहीं होती है / अगर होती भी है तो बस नाम मात्र की, जबकि पुरुषों के कपड़ों में एक-दो नहीं कई जेबें होती है / महिलाओं के लिए जो परिधान जेब वाली मिलती भी है / वह विदेशी परिधान ही होती है / ज्यादातार भारतीय पोशाकों में जेब नहीं होती / आइए आज जानते हैं कि आखिर महिलाओं के परिधान में जेब का चलन कम होने की वजह क्या है और आखिर क्यों महिलाओं के कपड़ों में जेब नहीं होती है?
.
.
शिकायत तो वाजिब है कि आखिर महिलाओं के कपड़ों में जेब कम या न के बराबर क्यों है लेकिन क्या आपको पता है एक वक्त ऐसा भी था जब पुरुषों के कपड़ों में भी जेब नहीं हुआ करती थी / दरअसल भारत में जेब अंग्रेजों की देन है / एक वक्त पर अंग्रेज महिलाओं के कपड़ों में भी जेब नहीं हुआ करती थी / इसका कारण यह था कि जेब ‘मर्दानी चीज’ समझी जाती थी / ऐसा 1837 के जमाने में जिसे विक्टोरियन युग यानी ब्रिटिश महारानी विक्टोरिया के शासनकाल कहा जाता है तब हुआ करता था /
.
.
महिलाओं के ड्रेस में जेब न होने की एक वजह फैशन भी है / दरअसल फैशन डिजाइनर कपड़े डिजाइन करते वक्त अक्सर उनकी सुविधा की जगह उनके सुंदर दिखने पर ज्यादा जोर देते थे / उनका मानना था कि एक ऐसी ड्रेस का डिजाइन होना चाहिए जिससे महिलाओं के शरीर को सही से दिखाया जा सके / उनका मानना था कि कपड़ों में जेब लगाने से उनका मकसद अधूरा रह जाएगा /
.
1840 के बाद जब आधुनिक फैशन की शुरुआत मानी गई तो फैशन डिजाइनर महिलाओं के लिए बड़े गले, पतली कमर और नीचे से घेरदार स्कर्टनुमा ड्रेस डिजाइन करने लगे थे / यह चलन धीरे-धीरे महिलाओं की ड्रेसों से जुड़े फैशन की बुनियाद बन गया / महिलाओं के कपड़ों में जेब न होने की एक वजह बाजारवाद भी है / जेब नहीं होगा तो वह पर्स रखेंगी और फिर पर्स का भी अपना एक उद्दयोग चलेगा / यानी महिलाओं के कपड़ों में जेब न होने की एक बड़ी वजह बाजारवाद भी है /
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big News “मनोरंजन” lifestyle reason why womens clothes do not have pockets




































