.
.
PTB Big City News DAZZLING START FOR FIFTH EDITION OF SPARK CAREER GUIDANCE FEST AT JALANDHAR
जिलाधीश ने विद्यार्थियों को इस मेले का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए किया प्रेरित, (पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big City न्यूज़ जालंधर : जिला प्रशासन द्वारा गुरू गोबिंद सिंह स्टेडियय में लगाये गये पाँचवे कैरियर गाईडैंस मेले के दौरान सुरक्षा बलों एवं विदेशी यूनिवरसिटीयों द्वारा लगाये गये स्टॉलों के प्रति विद्यार्थियों द्वारा गहरी रूचि प्रकट की गई / विद्यार्थियों द्वारा सीमा सुरक्षा बल, थल सेना, वायु सेना एवं बी.एस.एफ के उच्च अधिकारियों के द्वारा इस मेले में हजारों विद्यार्थियों अपने अपने क्षेत्र में आने के लिए प्रतिस्पर्धा की परीक्षाओं देने से संबंधित विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए इन क्षेत्रों में आने के लिए कहा /

.
इस अवसर पर जिलाधीश वरिंदर कुमार शर्मा ने इस स्पार्क मेले को सफल बनाने के लिए प्रशासनीक सिविल एवं अन्य विभागों द्वारा निभाई गई भूमिका की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को इस मेले का अधिक से अधिक लाभ लेकर अपना कैरियर बनाने के लिए प्रेरित किया / इस अवसर पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर जसबीर सिंह ने भी इस स्पार्क मेले में आये विद्यार्थियों एवं विभिन्न विभागों एवं प्राईवेट क्षेत्र के संस्थाओं के प्रतिनिधियों को भी संबोधन किया /
.
इस पाँचवें स्पार्क मेले में 69 विभिन्न स्टॉल लगाये गये जिसमें ऑस्ट्रेलियन यूनिवर्सिटियां / संस्थाओं जिस में एशिया पैसिफिक इंटरनेशनल कालेज, ई.सी.ए. ग्रैजुएट इंस्टीट्यूट, ई.सी.ए. कालेज, विक्टोरिया यूनिवर्सिटी और मुरदक यूनिवर्सिटी, कैनेडियन यूनिवर्सिटी / संस्थाओं समेत नॉर्थ इजलैंड कालेज, कालेज आफ न्यू कैलेडोनिया, कोलम्बियां कालेज, विलफरिभ लौरियर यूनिवर्सिटी, यूनिवर्सिटी आफ मैनीटोबा, यूनिवर्सिटी आफ वाटरलो,

.
ट्रैंट यूनिवर्सिटी, यूनिवर्सिटी आफ ल्यूच बरंचविक्क, मेमोरियल यूनिवर्सिटी आफ न्यूफाउंडलैंड, मैकईवन यूनिवर्सिटी, ससकैचवन पोलीटेकनिक, बरौक यूनिवर्सिटी और थौमसन रिवर यूनिवर्सिटी के इलावा गिसमा बिजनस स्कूल और बर्लिन स्कूल आफ बिजनस और जर्मनी से इनोवेशन स्कूल की तरफ से विद्यार्थियों को उनकी यूनिवर्सिटियों और संस्थाओं की तरफ से करवाये जाने वाले अलग-अलग र्कोसों के बारे में जानकारी दी गई /
.
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने विदेशों में पढ़ाई और अलग-अलग र्कोसों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी के साथ प्रोसपैक्ट भी प्राप्त किये / डिप्टी कमिशनर जालंधर वरिन्दर कुमार शर्मा के साथ अतिरिक्त डिप्टी कमिशनर जसबीर सिंह, जतिन्दर जौरवल, एस.डी.एम. परमवीर सिंह की तरफ से प्रत्येक स्टाल पर जा कर विद्यार्थियों उनकी तरफ से दीं जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की खास कर बी.एस.एफ. की तरफ से हथियारों की लगाई गई प्रदर्शनी और नौजवानों को सुरक्षा बलों में रोजगार प्राप्ति से सम्बन्धित मार्ग दर्शन करने के लिए लगाए गए स्टाल की सराहना की गई /
.

.
इस अवसर पर डिप्टी कमिशनर ने विद्यार्थियों से बातचीत करते हुए उनको इस मेले का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि यह मेला लगाने का मुख्य उदेश्य सही पेशे और ऊँची शिक्षा का चयन करने में सहायता करके विद्यार्थियों के सपनों को साकार करना है / उन्होने बताया कि पाँचवें स्पार्क कॅरियर गाइडैंस मेले के दौरान 69 स्टाल लगाये हैं /
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big City News DAZZLING START FOR FIFTH EDITION OF SPARK CAREER GUIDANCE FEST AT JALANDHAR

































