.
.
PTB Big Crime News Four thieves who entered the UCO bank in abohar
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Crime न्यूज़ अबोहर : अबोहर की अनाज मंडी में चोरों द्वारा यूको बैंक की अबोहर शाखा में सेंधमारी करते हुए चोरी का असफल प्रयास किया गया / लेकिन बैंक में बने लॉकर व सेफ अत्याधुनिक सुरक्षा सिस्टम से जुड़े होने के चलते चोरों को खाली हाथ ही वापस लौटना पड़ा /
.
जानकारी के अनुसार देर रात अबोहर की मंडी नंबर 1 में चोरों द्वारा यूको बैंक की अबोहर शाखा में सेंधमारी करते हुए चोरी करने का असफल प्रयास किया / लेकिन बैंक में बने लॉकर और सेफ के आधुनिक सुरक्षा सिस्टम से जुड़े होने के कारण चोरों को वहां से बैरंग की वापस लौटना पड़ा / सुबह जब इस चोरी की घटना का लोगों को पता चला तो बैंक वालों द्वारा इस घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई /
.
https://www.facebook.com/ptbnewsonline/videos/351298045664167/?t=0
घटना कि सुचना मिलते ही अबोहर के डीएसपी राहुल भारद्वाज व थाना सिटी वन अबोहर के एसएचओ परमजीत कुमार अपनी टीमों सहित मौके पर पहुंचे और बैंक में लगे सी सी टी वी कैमरों की फुटेज खंगाल कर बैंक में सेंधमारी करने की कोशिश करने वाले चोरों की पहचान करने में जुट गए /
.
इस दौरान यूको बैंक की अबोहर शाखा के प्रबंधक आनंद राज के बताया कि बीती रात को चार चोरों द्वारा रात के 3:00 बजे बैंक के मुख्य द्वार के ताले तोड़कर बैंक में प्रवेश किया बताया गया / इस दौरान चोरों ने सबसे पहले बैंक के बाहर वह अंदर लगे हुए सभी कैमरे तोड़ दिए और बाकी अंदर लगे सभी कैमरों को दीवार की तरफ घुमाकर डी वी आर भी बंद कर दिया /
.
सी सी टी वी कैमरों में रिकॉर्ड हुई फुटेज से सिर्फ इतना ही पता चल सका की बैंक में सेंधमारी करने वाले 4 चोरों में से तीन युवक नकाबपोश थे और चौथे व्यक्ति ने अपना मुंह नहीं ढका हुआ था / बैंक मैनेजर ने बताया कि चोरों ने बैंक के सभी दराजों और अलमारियां को पूरी तसल्ली के साथ खंडाला लेकिन वह बैंक के स्ट्रांग रूम तक नहीं पहुंच सके / जिसके चलते बैंक का लाकर व सेफ में पड़ा सारा समान सुरक्षित बच गया /
.
https://www.facebook.com/ptbnewsonline/videos/307250823331683/?t=0
उन्होंने कहा कि इस वारदात की सूचना उन्हें सुबह 7:00 बजे मिली तो उन्होंने अपने स्टाफ सहित आकर वहां पर देखा तो बैंक के मुख्य द्वार के ताले टूटे पड़े थे / जिसके बाद उन्होंने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी और पुलिस के आने पर ही वह बैंक में दाखिल हुए तो देखा कि वहां पर सारा समान बिखरा पड़ा था, लेकिन उन्होंने कहा कि चोर उनके स्ट्रांग रूम में पहुंचने के लिए कामयाब नहीं हो सके /
.
जिसके चलते किसी तरह के नुकसान होने से बच गया / उन्होंने बताया कि पुलिस अधिकारियों द्वारा मौके पर पहुंचकर उनके बयान दर्ज कर लिए गए हैं वह मामले की जांच शुरू कर दी गई है /
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Crime News Four thieves who entered the UCO bank in abohar































