.
.
PTB Big City News jalandhar deputy commissioner varinder kumar sharma
लोगों को आने वाले वर्ष में यह सब करने की डी.सी ने की अपील, (पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big City न्यूज़ जालंधर : जालन्धर के डिप्टी कमिशनर श्री वरिन्दर कुमार शर्मा ने आज जिले के सभी नागरिको को नववर्ष की बधाई दी और आशा की कि नववर्ष 2019 जिला निवासियों के लिए खुशियां, शान्ति और खुशहाली लेकर आए /
.
.
अपने संदेश में डिप्टी कमिशनर ने लोगों को बधाई देते हुए अपील की कि वह आने वाले साल में साफ़ -सुथरा,हरा -भरा, प्रदूषण मुक्त और खुशहाल जालंधर सृजन करने के लिए आगे आयें / उन्होने कहा कि नये साल में ईश्वर सभी जिला निवासियों और उनके परिवारों पर अपनी कृपा दृष्टि बनाये रखें और हमें मानवता के कल्याण और अपने सपने साकार करने की शक्ति प्रदान करें /
.
.
उन्होने कहा कि नववर्ष जालंधर निवासियों के लिए खुशियां, शान्ति और सफलता से भरा हो / साथ ही उन्होने कहा कि इस के साथ ही सभी जालंधर निवासी आपसी भाईचारे, अमन और शान्ति के बन्धन को नये साल में ओर भी मजबूत करेंगे /
.
डिप्टी कमिशनर ने कहा कि आने वाले साल में जि़ला प्रशासन अपने तरफ से जहां जालंधर के सर्वपक्षीय विकास के लिए और भी यत्नशील रहेगा और इसके साथ ही जि़ले के विकास को भी बड़ा प्रोत्साहन मिलेगा, उन्होने कहा कि नववर्ष का स्वागत हमेशा ही नई आशाओं के साथ किया जाता है, जिसको मज़बूत इच्छा शक्ति और कडी मेहनत के साथ पूरा किया जा सकता है /
.
डिप्टी कमिशनर ने कहा कि आने वाले साल के दौरान जिले के समुच्य विकास और लोगों के जीवन को खुशहाल बनाने के लिए भी कडे यत्न किये जाएंगे /
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big City News jalandhar deputy commissioner varinder kumar sharma

































