.
.
PTB Big Political News uttar-pradesh agra young man found dead near railway crossing in firozabad
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Political न्यूज़ फिरोजाबाद : फिरोजाबाद के थाना लाइनपार क्षेत्र में भाजपा नेता के भाई की बेरहमी से हत्या कर दी गई / उसका गुप्तांग तक काट दिया गया / सोमवार की सुबह युवक का शव रेलवे लाइन के किनारे पड़ा मिला तो सनसनी फैल गई / शव को पोस्टमार्टम भिजवाकर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है /
.
.
थाना लाइनपार के लेबर कालोनी निवासी भाजपा बूथ अध्यक्ष अनिल शर्मा के छोटे भाई दिलीप शर्मा (42) पुत्र रामप्रकाश शर्मा अपनी पत्नी आरती देवी एवं सात वर्ष की बेटी लक्ष्मीदेवी के साथ रहते थे / चूड़ी कारखाने में काम करके परिवार का पालन पोषण कर रहे थे /
अनिल शर्मा ने बताया कि दिलीप रविवार को रात 10 बजे खाना खाने के बाद टहलने की कहकर घर से गए थे / काफी देर तक नहीं लौटे तो खोजबीन की / सुबह सात बजे उनका शव रेलवे लाइन किनारे लहूलुहान अवस्था में पड़ा होने की सूचना मिली /
.
.
मौके पर काफी भीड़ एकत्रित थी / लोगों ने देखा तो उसके शरीर पर चाकू से कई बार किए गए थे / उसके गुप्तांग के साथ हाथ की अंगुली तक को काट दिया था / परिजनों ने जाकर देखा तो वो शव दिलीप शर्मा का था / हत्या की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया /
सदर विधायक मनीष असीजा, भाजपा महानगर अध्यक्ष कन्हैयालाल गुप्ता, मंडल अध्यक्ष लोकेश गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी पहुंच गए / विधायक असीजा ने घटना को लेकर एसएसपी से बात की / एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह, सीओ सदर अजय सिंह चौहान, एसओ लाइनपार संजय सिंह ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की /
.
.
पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के साथ ही उसे पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल भेज दिया / अनिल शर्मा का कहना है कि उसकी किसी से कोई रंजिश नहीं थी / वह खुद हैरान है कि हत्या क्यों की गई / पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है /
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Political News uttar-pradesh agra young man found dead near railway crossing in firozabad































