.
.
PTB Big Crime News doctor arrested in mumbai for sexualy assault 21 year old model
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Crime न्यूज़ मुंबई : मुंबई में एक 21 वर्षीय मॉडल का कथित तौर पर दुष्कर्म करने के आरोप में एक 55 वर्षीय डॉक्टर को गिरफ्तार किया गया है / पुलिस का कहना है कि दोनों की मुलाकात उस वक्त हुई जब पीड़ित महिला एक टेलीविजन सीरियल में काम कर रही थी / डॉक्टर और मॉडल साथ में रहते थे / वरिष्ठ पुलिस इंस्पेक्टर रविंद्र बदगूजर का कहना है, “हमने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है, मामले में अभी जांच की जा रही है /
.
.
आरोपी डॉक्टर एक दवा की कंपनी में काम करता है / आरोपी डॉक्टर को 10 मई तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है / रविवार को आरोपी डॉक्टर की गिरफ्तारी हुई है / अपनी शिकायत में मॉडल ने कहा है कि वह अपने दोस्त की मदद से स्किन के इलाज के लिए 2017 में डॉक्टर से मिली थी / उसकी डॉक्टर से दोस्ती हो गई और उसी बीच डॉक्टर ने उससे दुष्कर्म किया / वहीं डॉक्टर ने कुछ अश्लील तस्वीरें भी क्लिक कीं और उन्हें लेकर ब्लैकमेल करता था /
.
.
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मुंबई पुलिस ने आरोपी से पूछताछ भी की / मामले की जांच से जुड़े एक अधिकारी का कहना है कि बीते हफ्ते इस मामले की शिकायत वर्सोवा पुलिस को मिली थी / जिसके बाद डॉक्टर को गिरफ्तार कर जांच शुरू की गई है /
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Crime News doctor arrested in mumbai for sexualy assault 21 year old model

































