.
.
PTB Big Crime News atm stolen by badmash in ropar of punjab
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Crime न्यूज़ रोपड़ : रोपड़ के मुख्य मार्ग स्थित आईसीआईसीआई बैंक का नकदी से भरा एटीएम लेकर बदमाश फरार हो गए / बदमाशों ने वेल्डिंग मशीन से एटीएम काटा और फिर व्हीकल रिकवरी वैन की मदद से उखाड़ लिया / करीब दो घंटे में बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया / एटीएम में 9.55 लाख रुपये थे / पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है /
.
शहर के पुराने बस स्टैंड पर शिवालिक आटोमोबाइल के शोरूम में लगे आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम को बदमाशों ने निशाना बनाया / गिरोह के शातिर होंडा सिटी गाड़ी में सवार होकर रात को 1.30 बजे के लगभग शोरूम के बाहर आए और करीब 1.53 बजे होंडा सिटी कार से निकले / एक व्यक्ति ने शोरूम के ताले तोड़कर शटर उठाया /
.
इसके बाद मुख्य मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों के मुंह मोड़ दिए और शोरूम के साथ वाली दुकान के चौबारे पर बने घर को बाहर से कुंडी लगा दी / बदमाशों ने पहले एटीएम से नकदी निकालने की कोशिश कि लेकिन असफल रहने पर वेल्डिंग मशीन से एटीएम ही तोड़ दिया / एटीएम भारी होने के चलते बदमाश व्हीकल रिकवरी वैन ले आये और करीब 3.35 बजे के लगभग वैन ही मदद से नकदी से भरा एटीएम लेकर चले गए / शिवालिक आटोमोबाइल शोरूम के मालिक चरनजीत सिंह चन्नी को वारदात के बारे में सुबह करीब पांच बजे के लगभग जानकारी मिली / इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी /
.
इस पर सिटी पुलिस के एसएचओ सुनील कुमार, डीएसपी गुरविंदर सिंह समेत अन्य पुलिस मुलाजिम मौके पर पहुंच गए और जांच शुरू की / फोरेंसिक टीम साक्ष्य एकत्रित किए / बताया गया कि वहां किसी के फिंगर प्रिंट नहीं मिल सके / पुलिस ने शिवालिक ऑटो मोबाइल के मालिक चरनजीत सिंह चन्नी के बयान पर केस दर्ज कर लिया है /
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Crime News atm stolen by badmash in ropar of punjab

































