.
.
PTB Big Crime News father suicide with three daughters in varanasi due to ipl betting
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Crime न्यूज़ वाराणसी : उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक परिवार के चार सदस्यों द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है / इंडियन टी20 लीग (IPL) में सट्टा लगाने के कारण लाखों के कर्ज में डूबे पिता में अपनी तीन बेटियों के साथ जहर खा कर जान दे दी /
.
.
वाराणसी के लक्सा थाना अंतर्गत गीता मंदिर क्षेत्र में रहने वाला दीपक गुप्ता उर्फ लड्डू (30) ठेले पर रेडिमेड कपड़े बेचता था / बताया जाता है कि बुधवार को दीपक अपनी पत्नी अनीता को छावनी क्षेत्र स्थित उसके मायके छोड़ आया था / गुरुवार देर रात उसने अपनी बेटी आस्था (10) रिया (6) और मान्या (5) को जहर खिलाया /
.
इसके बाद खुद भी जहर खा लिया / सुवह जब चारों की हालत खराब हुई तो आसपास के लोगों को पता लगा पड़ोसी आननफानन में सभी को मंडलीय अस्पताल ले गए, जहां से चारों को बीएचयू स्थित सर सुंदरलाल अस्पताल रेफर कर दिया गया /
बीएचयू अस्पताल में इलाज के दौरान चारों की मौत हो गई / सूचना पाकर लक्सा पुलिस प्रकरण की जांच में जुटी हुई है / इसके साथ ही पिता और तीनों पुत्रियों का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया गया /
.
लोगों के मुताबिक दीपक इंडियन टी20 लीग (IPL) में सट्टा लगाने के कारण लाखों के कर्ज में डूब गया था, शायद इसी लिए ऐसा खौफनाक कदम उठा लिया / एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि दिनेश और तीनों बेटियों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है /
एसपी सिटी ने कहा कि डॉक्टर के मुताबिक चारों की मौत जहर खाने के कारण हुई है / मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट हो पाएगी/ पुलिस अपने स्तर से जांच पड़ताल कर रही है /
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Crime News father suicide with three daughters in varanasi due to ipl betting

































