.
.
PTB Big Crime News girl child raped and mudered stick put in private part head crushed gurgaon
बच्ची के साथ रेप के बाद की हत्या, प्राइवेट पार्ट में डाली लकड़ी, (पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Crime न्यूज़ दिल्ली : दिल्ली से सटे गुरुग्राम में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है / तीन साल की एक बच्ची के साथ बलात्कार करके उसकी हत्या कर दी गई / बच्ची का शरीर ईंटों से दबा हुआ था और उसके प्राइवेट पार्ट में 10 सेंटीमीटर की लकड़ी घुसी हुई थी / उसके चेहरे पर एक पॉलीथीन बैग पड़ा हुआ था. बच्ची की लाश नग्न अवस्था में सेक्टर 66 में मिली /
.
.
बच्ची रविवार सुबह से गायब थी, हालांकि घर वालों ने गायब होने की शिकायत पुलिस में दर्ज नहीं कराई थी और खुद ही उसे खोजने में जुटे हुए थे / पुलिस ने बताया कि सोमवार को बच्ची की लाश गुगा कॉलोनी में एक खाली दुकान के पास मिली / अधिकारी ने बताया कि बच्ची को एक पड़ोसी ने देखा तो पुलिस को खबर की गई /
.
.
हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चलता है कि हत्या के पहले बच्ची को काफी बेरहमी से पीटा गया / उसके सीने, कमर और पीठ पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं / सिविल अस्पताल के फोरेंसिक एक्सपर्ट ने कहा कि उसकी मौत सिर पर चोट लगने और अंदरूनी तौर पर खून बहने से हुई / उसके सिर पर किसी भारी चीज़ से वार किया गया जिसकी वजह से उसकी खोपड़ी में गहरी चोट आई थी /
.
.
अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि बलात्कार के पहले उसे कुछ खिला-पिलाकर बेहोश किया गया था नहीं, जबकि वारदात के वक्त किसी ने उसके चीखने-चिल्लाने की आवाज भी नहीं सुनी /
.
पुलिस की शुरुआती छानबीन से पता चलता है कि आरोपी बच्ची को चॉकलेट देने के बहाने बहकाकर अपने साथ ले गया / उस वक्त वो दूसरी बच्चियों के साथ खेल रही थी / दूसरी बच्चियों ने उसके परिवार वालों को इस बारे में बताया, लेकिन परिवार वालों ने पुलिस को सूचना देने के बजाय खुद ही खोजबीन करने की कोशिश की /
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
PTB Big Crime News girl child raped and mudered stick put in private part head crushed gurgaon






































