.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
St. Soldier students distributed fruits in handicapped
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल नूरमहल के छात्रों ने आज अपाहज आश्रम का विजिट किया / प्रिंसिपल मंजू अरोड़ा के नेतृत्व में किए गए इस विजिट का मुख्य उद्देश्य छात्रों को रिश्तों के महत्व व जीवन में बुजुर्गों की अहमियत तथा विकलांग लोगों को समस्याओं के बारे में जानकारी देना था /
इस दौरान छात्रों आश्रम में रह रहे विकलांग लोगों में फल ओर बिस्कुट बांटे ओर अपने हाथों से उन्हें खाना खिलाया / इस अवसर पर प्रिंसिपल अरोड़ा ने कहा कि आज की भाग-दौड़ की जिंदगी में रिश्तों की अहमियत कम होती जा रही है / आपसी नजदीकियां खत्म हो रही है ओर परिवार टूट रहें है /
एक आंकड़े के मुताबिक भारत में हर पांच में से एक बुजुर्ग अकेले जीवन व्यतीत कर रहा है / इनमें महिलाओं की संखिया ज्यादा है / ऐसे में छात्रों को बुजुर्गों तथा विकलांगों से संवेदना ओर रिश्तों की अहमियत के बारे में जागरूक करना बहुत जरूरी हो जाता है / उन्होंने सभी छात्रों को अपने आस-पास रह रहे बुजुर्गों तथा विशेष जरूरतों वाले लोगों की मदद करने के लिए प्रेरित किया /
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
St. Soldier students distributed fruits in handicapped



































