.
.
PTB Big Crime News viral video torcher gangrape woman police custody churu rajasthan
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Crime न्यूज़ राजस्थान : पुलिस ने चोरी के आरोप में एक शख्स को पकड़ा और पुलिस कस्टडी में उसको यातना दी गई जिसमें उसकी मौत हो गई / उस शख्स की भाभी का थाने में ही गैंगरेप हुआ, आंखें फोड़ी और नाखून खींच दिए गए / बाद में पीड़िता का वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस के आला अधिकारियों ने एसपी से लेकर नीचे तक के पुलिस अधिकारी और पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की / यह सनसनीखेज मामला राजस्थान के चुरू जिले का है /
.
.
चुरू जिले के सरदारशहर तहसील के पुलिस थाने में बीते शनिवार देर रात को चोरी के मामले में पुलिस हिरासत में लिए गए दलित युवक की पुलिस हिरासत में मौत हो गई / तीन दिन पहले चोरी के छह महीने पुराने मामले में पुलिस ने हिरासत में था / मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस हिरासत में ही नेमीचंद की मौत हो गई थी / घटना के बाद पूरे दिन भर बवाल चलता रहा / अंत में न्यायिक मजिस्ट्रेट की जांच पर नेमीचंद के परिजन माने और रात को 10 बजे पुलिस ने जोर जबरदस्ती से शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया जबकि हिंदू रीति रिवाज के अनुसार रात 10 बजे के बाद कभी भी अंतिम संस्कार नहीं किया जाता है /
.
.
वहीं, इस पूरे प्रकरण में पुलिस ने मृतक की भाभी को भी पुलिस हिरासत में रखा और बर्बरता पूर्ण मारपीट की गई लेकिन तत्काल थानाधिकारी रणवीर सिंह ने पीड़ित महिला को हिरासत लेने की बात से साफ इंकार कर दिया / जिसके बाद से ही पीड़ित महिला गायब चल रही थी / मामले में 10 तारीख को चूरू बीकानेर आईजी जोन जब सरदार शहर का दौरा करने आए तो पीड़ित महिला के ससुर ने आईजी को ज्ञापन देकर महिला के गायब होने की बात कही / इस पर अगले दिन महिला घर पहुंच गई जिसकी गंभीर स्थिति थी / महिला को ग्रामीणों ने तुरंत जयपुर अस्पताल में भर्ती कराया /
.
अब इस मामले में महिला ने पुलिस पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं / जयपुर के एसएमएस अस्पताल में भर्ती पीड़िता ने पुलिस को पत्र देकर आरोप लगाया कि चोरी के आरोप में सरदारशहर थाना पुलिस उसके देवर को उठाकर ले गई / उसके साथ मुझे भी उठा ले गई / थाने में शराब पीकर पांच-छह पुलिसकर्मी मेरे साथ मारपीट करते थे / पुलिस वालों ने तीन दिन तक बांधकर व लटकाकर पीटा / पैरों के नाखून खींचकर उखाड़ डाले और आंख फोड़ दी / थानाधिकारी सहित 8 पुलिसकर्मियों ने मेरे साथ दुष्कर्म किया / पीड़िता ने एसएमएस अस्पताल परिसर में बने थाने में यह पत्र सौंपते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की / पीड़ित महिला के इन बयानों का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है /
.
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Crime News viral video torcher gangrape woman police custody churu rajasthan




































