.
.
PTB Big Breaking News up allahabad high court shakshi mishra ajitesh case
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ लखनऊ : बरेली से बीजेपी विधायक राजेश मिश्रा की बेटी साक्षी और उनके पति अजितेश कुमार अपनी सुरक्षा की मांग को लेकर सोमवार को इलाहाबाद हाई कोर्ट में पेश हुए / सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट ने साक्षी और अजितेश को सुरक्षा देने का आदेश दिया / इस बीच अजितेश के वकील का कहना है कि हाई कोर्ट परिसर में कुछ लोगों ने अजितेश के साथ मारपीट की है, हालांकि पुलिस इससे इनकार कर रही है /
.
.
बीजेपी विधायक राजेश मिश्रा की बेटी साक्षी ने अपने पति अजितेश कुमार के साथ एक निजी चैनल ने विधायक राजेश मिश्रा से उनकी बेटी साक्षी की बात कराई / पिता से बात करते हुए साक्षी ने कहा कि ‘पापा मुझे माफ कर दो / इस पर विधायक राजेश मिश्रा ने कहा कि ‘जहां रहो खुश रहो, मैंने कल ही अपना बयान दे दिया / मेरे परिवार को चैन से रहने दो /
.
साक्षी ने आरोप लगाया कि उनके पिता ने उन्हें पढ़ने नहीं दिया / अगर वो पढ़ने देते तो शादी नहीं करती / उन्होंने कहा, ‘मुझे घर से निकलने नहीं देते थे / साक्षी ने कहा ‘मैं उनसे कहना चाहती हूं कि आप अपनी सोच बदलो और जितना महत्व बेटे को देते हो उतना ही मुझे और मेरी बहन को भी दो /
.
.
आपको बता दें कि बरेली के बीजेपी विधायक राजेश मिश्रा की बेटी साक्षी अपने दलित पति अजितेश कुमार के साथ शुक्रवार को एक निजी चैनल के स्टूडियो पहुंची थीं / साक्षी और अजितेश कुमार अपने रिश्ते के बारे में बता रहे थे कि उसी दौरान अजितेश के पिता भी पहुंच गए / अपने पिता को देखकर अजितेश भावुक हो गए और दोनों रोने लगे /
.
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Breaking News up allahabad high court shakshi mishra ajitesh case




































