.
.
PTB Big Sad News uttarakhand rudraprayag dropped stones on the head of a woman returning from kedarnath and dead
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Sad न्यूज़ उत्तराखंड : उत्तराखंड में बीते 11 मई को केदारनाथ से दर्शन कर लौट रही 29 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई / महिला का नाम प्रमिला है, जो पंजाब नगर कोटला से केदारनाथ दर्शन करने आई थी /
.
.
इस दौरान महिला दर्शन कर लौट रही थी, तभी शाम करीब 6 बजे रामबाड़ा और लिनचोली के बीच पहाड़ी से गिरे पत्थर से महिला का सिर टकरा गया, जिससे उसकी मौत हो गई / फिलहाल, SDRF टीम द्वारा महिला के शव को सोनप्रयाग लाया जा रहा है /
.
इसके अलावा पोस्ट लिनचोली दो श्रद्धालुओं को, जो चोटिल और चलने में असमर्थ थे, उनको SDRF टीम द्वारा रेस्कयू कर रामबाड़ा तक पहुंचाया गया. साथ ही एक बाबा जो घोड़े से गिरकर घायल हो गए थे, उन्हें लिनचोली में प्राथमिक इलाज देने के बाद कंडी के माध्यम से गौरीकुंड तक लाया गया /
.
वहीं एक अन्य महिला श्रद्धालु जो खराब मौसम में अपने परिवार से बिछड़ गई थी, उसे उसके परिवार तक पहुंचाया गया / फिलहाल, खराब मौसम और भारी बर्फबारी के कारण टीम अलर्ट जारी कर दिया गया है /
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Sad News uttarakhand rudraprayag dropped stones on the head of a woman returning from kedarnath and dead






































