.
.
PTB Big Accident News Mandi Big road accident Himachal Pardesh
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Accident न्यूज़ हिमाचल प्रदेश / मंडी : हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया / जहां एक टाटा सूमो 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी / हादसा जोगिंद्रनगर के गांव घटासनी से तीन सौ मीटर आगे मंडी की तरफ थाना पधर की सीमा पर हुआ /
.
.
इस भयानक हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि 3 घायल है / जिन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल जोगिंद्रनगर भर्ती करवाया गया / जिनकी पहचान सुरेंद्र कुमार (41) पुत्र बृजलाल गांव लखवान, प्रेम सिंह (30) पुत्र साधू राम गांव रोपड़ू, जनक राम (26) पुत्र महेंद्र सिंह गांव भटवाड़ी जिला मंडी के तौर पर हुई है /
.
.
वहीं मृतक की पहचान संजय कुमार (29) पुत्र देवराज गांव धरेड़ डाकघर झटींगरी तहसील पधर जिला मंडी के रूप में हुई है / बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त कार में चार लोग सवार थे जोकि गांव घटासनी में शादी समारोह से पधर की तरफ जा रहे थे / फिलहाल इस घटना संबंधी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है व हादसे के कारणों की जांच की जा रही है /
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Accident News Mandi Big road accident Himachal Pardesh






































