PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

जालंधर से बड़ी ख़बर, फिर चली गोली, लुटेरों ने लूटी कार, व्यक्ति की हालत गंभीर, पुलिस टीमें जांच में जुटी,

PTB Crime News Jalandhar Goraya punjab man shot and car looted by criminals on phagwara nawanshahr highway

PTB Crime न्यूज़ जालंधर-फगवाड़ा : पंजाब के जिला जालंधर के अधीन पड़ते गोरायां से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है / जहां के अधीन पड़ते पड़ते फगवाड़ा-नवांशहर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) पर आज उस समय सनसनी फेल गई जब कुछ अज्ञात मोटरसाइकिल सवार लुटेरों ने एक कार चालक को गोली मार दी /

इसके बाद वह अज्ञात लुरेरे कार लूट कर फरार हो गए / गोली लगने से गंभीर रूप से घायल कार सवार को पहले बंगा के एक निजी अस्पताल में लाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे नवांशहर रेफर कर दिया / घटना की सूचना मिलते ही थाना बेहराम पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आगे की जाँच में जुट गई है व लुटेरों को ढूंढने के लिए नाकाबंदी कर सर्च अभियान में जुट गई है /

इस घटना संबंधी जानकारी देते हुए थाना बेहराम के SHO गुरदयाल सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि जालंधर के गोराया थाना क्षेत्र के पट्टी के जागीर निवासी जसपाल सिंह अपनी ब्रेजा कार में सवार होकर फगवाड़ा से नवांशहर की ओर जा रहा था / जब वह बेहराम टोल प्लाजा से थोड़ा आगे आया तो एक मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात युवक उसके पास पहुंचे और अपनी बाइक को उसकी कार के आगे लगा दिया /

इस दौरान जसपाल को कार रोकनी पड़ी / इसके बाद एक युवक जबरदस्ती उसकी कार में घुस गया / इनमें से एक ने मेरी कार के सामने मोटरसाइकिल रखी और मेरी कार में सवार हो गया और लूटपाट करने लगे / उसने विरोध किया तो युवकों ने गाड़ी में रखी उसकी पिस्तौल झपट ली, इसके बाद युवकों ने उसे छाती, गर्दन के पास और पांव में गोली मार दी / उसे कार से नीचे डाल कर वह कार लेकर फरार हो गए /

इस घटना को देखकर आस पास से गुजर रहे लोगों ने उसे बंगा के अस्पताल में पहुंचाया / वारदात की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटना स्थल पर पहुंची व जाँच में जुट गई / वहीं SHO गुरदयाल ने बताया कि पुलिस की कई टीमें छानबीन में लगी हुई हैं / इस घटना के बाद पुरे इलाके में सनसनी फैल गई है /