.
.
PTB News ARMY COLLEGE OF NURSING, JALANDHAR CELEBRATES 13TH ANNUAL DAY
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : आर्मी कॉलेज ऑफ नर्सिंग ने अपना तेरहवां वार्षिकोत्सव मनाया / वज्रा कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जरनल अरविंद दत्ता समारोह के मुख्यातिथि थे / मेजर जरनल राजेश चोपड़ा, चीफ ऑफ स्टाफ, ११ कोर और सीनियर आर्मी अफसरों के साथ साथ गणमान्य व्यक्ति और नर्सिंग कॉलेजों के प्राचार्य भी समारोह में सम्मिलित हुए /
.
.
समारोह के प्रारंभ में ब्रिगेडियर अविनाश दास, कमांडेंट, मिलिट्री अस्पताल, जालंधर छावनी और डायरेक्टर, आर्मी कॉलेज ऑफ नर्सिंग ने मुख्यातिथि लेफ्टिनेंट जरनल अरविंद दत्ता, वज्रा कोर कमांडर, श्रीमती सिम्मी दत्ता, जोनल प्रेजिडेंट, वज्रा कोर आवा, सीनियर आर्मी ऑफिसर, गणमान्य व्यक्तियों और मेहमानों का स्वागत किया /
.
अपने संबोधन के दौरान वज्रा कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जरनल अरविंद दत्ता, संरक्षक, आर्मी कॉलेज ऑफ नर्सिंग ने, नर्सिंग की एक महान पेशे के रूप में भूमिका पर प्रकाश डाला / उन्होंने कॉलेज, जिसके १४५ पूर्व छात्र अब तक सैन्य सेवा सहित सशस्त्र बलों में शामिल हो चुके हैं, के योगदान की सराहना की /

श्रीमती शार्लेट रानाडे, कार्यवाहक प्राचार्य, आर्मी कॉलेज ऑफ नर्सिंग ने पिछले दो वर्षों के दौरान शिक्षा और सहपाठ्यकर्म गतिविधियों में छात्रों की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कॉलेज की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की / कॉलेज सैन्य अस्पताल, जालंधर कैंट के साथ-साथ कैंट बोर्ड अस्पताल और विभिन्न सामुदायिक प्रशिक्षण सत्रो के दौरान निकटवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में नागरिक आबादी के स्वास्थ्य के लिए भी बहुत योगदान दे रहा है /
.
समारोह का मुख्य आकर्षण छात्रों द्वारा गीतों और समूह नृत्यों के साथ आयोजित किया गया सांस्कृतिक कार्यक्रम था, जिसने दर्शकों को पूरी तरह से मंत्रमुग्ध कर दिया / उप प्रधान, स्टूडेंट नर्सेज एसोसिएशन द्वारा सभी गणमान्य व्यक्तियों, वज्रा कोर के कर्मचारियों, सैन्य अस्पताल जालंधर कैंट और स्टेशन की अन्य इकाइयों को उनके प्रोत्साहन, मार्गदर्शन, सहायता और सहयोग के लिए, समारोह के अंत में, धन्यवाद दिया गया /
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB News ARMY COLLEGE OF NURSING, JALANDHAR CELEBRATES 13TH ANNUAL DAY






































