.
.
PTB News FOUR SCHOOLS OF INNOCENT HEARTS CONDUCTED A NUMBER OF ACTIVITIES ON THE OCCASION OF “MOTHERS’ DAY”
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : इनोसैंट हाट्र्स के चारों स्कूलों (ग्रीन माडल टाऊन, लोहारां, सी.जे.आर. तथा रॉयल वल्र्ड) में तथा इनोकिड्स के नन्हे-मुन्नों के लिए ‘मदर्स डे’ के अवसर पर अनेक गतिविधियां करवाई गईं / इस अवसर पर के.जी.-1 के छात्रों की मदर्स को बुलाया गया / बच्चों ने गणेश वंदना के साथ-साथ ‘मां’ पर कविताएं भी सुनाईं / बच्चों द्वारा प्रस्तुत कोरियोग्राफी आकर्षण का केन्द्र रहीं /
.
.
पहली से दसवीं कक्षा के प्रत्येक विद्यार्थी के लिए ‘मदर्स डे’ पर गतिविधियों का आयोजन किया गया / बच्चों ने बड़े प्यार से अपनी माताओं को देने के लिए क्राऊन बनाए तथा माई मदर, माई इंस् प्रीरेशन थीम से कार्ड भी बनाए / पांचवीं कक्षा के बच्चों ने अपनी मदर्स के लिए एपरीसिएशन नोट लिखा / इस अवसर पर बच्चों को ‘मदर टैरेसा’ पर मूवी भी दिखाई गई /

कैन्ट-जंडियाला रोड मेंं बच्चों को ‘निल बटे सन्नाटा’ हिन्दी मूवी दिखाई गई / जी.एम.टी. ब्रांच मेंं साइकोलोजिस्ट हिमानी मित्तल ने अंडरस्टैंडिंग मदरहुड पर मदर्स के सामने अपने विचार रखे / वाइस प्रिंसिपल शर्मिला नाकरा ने मदर्स को अपने बच्चों को हमेशा पाजीटिव एनर्जी के साथ बड़ा करना समझाया / कैन्ट-जंडियाला रोड डाईटिशियन मनीषा, रॉयल वल्र्ड स्कूल में डाक्टर तनवी शर्मा ने मदर्स को बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास के लिए उनके द्वारा बनाए जाने वाले पौष्टिक भोजन के बारे में बताया /
.
.
मदर्स को यह भी बताया गया कि उनकी सोच व चिंतन शक्ति का प्रभाव बच्चों पर पड़ता है अत: माताएं ही बच्चों के सर्वांगीण विकास में पूरा योगदान दे सकती हैंं / इनोसैंट हाट्र्स के सचिव डा. अनूप बौरी ने बताया कि ट्रस्ट द्वारा समय-समय पर बच्चोंं के स्वास्थ्य संबंधी तथा मोटीवेशन के लिए ऐसे सैमीनार आयोजित किए जाते हैं तथा भविष्य में भी ऐसा किया जाता रहेगा /
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB News FOUR SCHOOLS OF INNOCENT HEARTS CONDUCTED A NUMBER OF ACTIVITIES ON THE OCCASION OF “MOTHERS’ DAY”






































