.
.
PTB News Ivy World School’s Sterling Performance In AISSCE CBSE 2019
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : आईलीग एजुकेशन के द्वारा संचालित आईवी वर्ल्ड स्कूल, जालंधर के प्रांगण में सीबीएसई के द्वारा बाहरवीं कक्षा के परिणाम की घोषणा के बाद पुरे विद्यालय में उत्सव का वातावरण बन गया जिसका मुख्याधार 100% सफल परिणाम था / जिसमें मेडिकल तथा नॉन मेडिकल में दिवांशु शर्मा ने 95.8%, इनायत वासल ने 95.5%, शिवांग मदान ने 93.2%, तथा शिवदीप सिंह ने 90.4%, अंक प्राप्त किए /
.
.
इसके साथ-साथ कॉमर्स के विभाग में मुस्कान दलाल ने 95.2%, समर्थ अग्रवाल ने 93.8%, अयुषी कुमारी ने 93.1%, तथा राघव नागपाल ने 90.2%, अंक प्राप्त किए / इस प्रकार के परिणाम को प्राप्त कर छात्रों ने अपने अभिभावकों तथा विद्यालय के गौरव को बढ़ाया / इसके साथ ही विद्यार्थियों ने प्रत्येक विषयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जिसमें सभी विषयों में 90 से अधिक अंक प्राप्त करके विद्यार्थियों का विषय विशेष में प्रतिशत इस प्रकार रहा 86% फिजिकल एजुकेशन में, 79% पेंटिंग, 66.6% बायोलोजी, 44% अकाउंट्स, 42% अंग्रेजी, 37% इकोनॉमिक्स, 23% गणित का रहा /
.
इसके साथ ही छात्रा के अभिभावकों ने कहा कि हमारे लिए यह एक अविस्मर्णीय दिन बन गया है जोकि सिर्फ और सिर्फ बच्चे की सच्ची लग्न, विद्यालय के होनहार तथा परिश्रमी अध्यापकगणों तथा विद्यालय की कर्मनिष्ठ प्रधानाचार्यों जी के प्रयासों से ही यह संभव हो पाया है जिसके लिए हम सब के धन्यवादी हैं / सभी छात्रों ने अपने प्राप्त परिणाम तथा भविष्य में जीवन लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कहा कि जो व्यक्ति अपने कर्मों को सही समय पर, सकरात्मक विचारधारा तथा कर्मनिष्ठ होकर करता है सफलता हमेशा उसके कदम चूमती है और यही हमारी सब की सफलता का मूलमंत्र भी है /
.
इसलिए सबको इसका अनुकरण करना चाहिए / इसके साथ-साथ विद्यालय का संचालन करने वाले आईलीग एजुकेशन ग्रुप ने तथा प्रधानाचार्या ने सभी विद्यार्थियों के अभिभावकों को बधाई दी और कहा कि हमें आगे भी सभी विद्यार्थियों से और अच्छे परिणामों की कामना रहेगी / जिसके लिए विद्यालय पहले भी इसके लिए हर संभव प्रयास करता रहा है और भविष्य में भी करता रहेगा /
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB News Ivy World School’s Sterling Performance In AISSCE CBSE 2019

































