.
.
PTB News Phagwara lovely university student suicide
आखिर क्यों हर बार इस शिक्षा संस्थान में के छात्र ही करते हैं ख़ुदकुशी, आखिर क्यों नहीं होती करवाई,
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” / जालंधर / फगवाड़ा : जालंधर-फगवाड़ा नेशनल हाइवे पर स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी से एक बड़ी ख़बर सामने आई है जहां एक बार फिर से यूनिवर्सिटी में ही पढ़ने वाले एक छात्र ने संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या जैसा खौफनाक कदम उठाते हुए यूनिवर्सिटी के हॉस्टल की सातवीं मंजिल से कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली /
.
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक छात्र की पहचान सोमावैनकाता भारत कुमार (20) पुत्र सरीन वासुलू निवासी आंधरा प्रदेश के रूप में हुई है और वह लवली यूनिवर्सिटी में बी. टेक की पढ़ाई कर रहा था / छात्र ने यह कदम क्यों उठाया इसके कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन बताया जा रहा है कि छात्र कई दिनों से डिप्रेशन में चल रहा था /
.
इस घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँच गई व शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है व छात्र द्वारा की गई आत्महत्या के कारणों की जाँच की जा रही है / वहीं यूनिवर्सिटी के अधिकारीयों की और से मृतक छात्र के परिजनों को उनके बेटे के इस दुनिया से चले जाने की दुःखदाई सुचना दे दी गई है /
.
एक बड़ा सवाल आखिर क्यों बीते कुछ सालों में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले छात्र जो की देश ही नहीं विदेश से इस प्रसिद्ध यूनिवर्सिटी में पढ़ने इसलिए आते हैं ताकि वह लवली यूनिवर्सिटी से शिक्षा ग्रहण करने के बाद अपने पैरों पर खड़ा हो सकें और इसी उम्मीद के साथ उनके माता-पिता भी उन्हें लवली यूनिवर्सिटी में इसलिए भेजते हैं क्योंकि उनको पता होता है कि लवली यूनिवर्सिटी में पढ़ने के बाद उनके बच्चों का एक तो भविष्य बनेगा और उनके बच्चों की सुरक्षा भी बनी रहेगी /
.
लेकिन अब से बड़ी बात तो यह है कि क्या लवली यूनिवर्सिटी के पदाधिकारी सिर्फ और सिर्फ पैसा इकट्ठा करने में लगे हुए हैं क्या? उनको अपनी यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले बच्चों के भविष्य यानि के जीवन की कोई भी परवाह नहीं है क्या? यह एक बड़ा सवाल तब खड़ा हो जाता है जब उनके बच्चों के जीवन के साथ अचानक एक बड़ा हादसा हो जाता है / यह बात हम नहीं कह रहे हैं यह बात वह उन फाइलों में कैद है जिनको चंद पैसे देकर या तो बंद कर दिया गया है या फिर कभी खुली है नहीं? एक भी मामला जा तक ऐसा नहीं है जिसे स्थानीय पुलिस ने कभी अपनी ईमानदारी से निभाया हो कारण सिर्फ और सिर्फ लवली यूनिवर्सिटी के पदाधिकारियों की बड़ी पहुंच और उनके पास मौजूद करोड़ों की सम्पति, क्या लगातार ऐसे ही लवली यूनिवर्सिटी के अंदर आत्महत्या छात्र करते रहेंगे या फिर इन आत्महत्याओं के पीछे छुपा है कोई बड़ा राज? जल्द पीटीबी न्यूज़ इन सबसे भी उठाएगा पर्दा /
.
.
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB News Phagwara lovely university student suicide




































