.
.
Punjab hanging with tree jalandhar nakoder road police suicide unknown dead body Jalandhar
जालधर से बड़ी ख़बर, युवक की पेड़ से लटकती मिली लाश, इलाके में फैली सनसनी,
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB दुःखद समाचार : जालन्धर से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है / बताया जा रहा है कि जालंधर-नकोदर सडक़ मार्ग पर पेड़ से एक युवक की लटकती हुई लाश मिली है / युवक की उम्र महज 30 साल के आसपास बताई जा रही है / इस ख़बर के बाद पुरे इलाके में सनसनी फैल गई है /
.
.
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जालंधर-नकोदर सड़क मार्ग पर किसी ने देखा की एक पेड़ पर एक व्यक्ति की लाश लटक रही है उसने जैसे ही यह नजारा देखा तो उसके पैरों तले जमीन खिस्क गई उसने फ़ौरन स्थानीय पुलिस और आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी / देखे ही देखे सड़क मार्ग पर भरी भीड़ इकट्ठी और और इलाके में सनसनी फैल गई /
.
घटना की सुचना मिलते ही थाना सदर नकोदर की पुलिस मौके पर पहुंची व शव को लोगों की सहायता से नीचे उतारा व शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया / फिलहाल मरने वाले युवक की पहचान नहीं हो पाई है यह भी अभी साफ नहीं हो पाया है की उसने आत्महत्या की है या किसी ने इसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की है /
.
फ़िलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना सम्बन्धी जाँच तो शुरू कर दी है, लेकिन पिछले कुछ समय से मिल रही इन लाशों की गिनती बढ़ती है जा रही है क्योंकि इससे पहले भी पेड़ से लटकी मिली कई लाशों की अभी तक पुलिस ना तो पहचान कर पाई है और ना ही यह पता लगा पाई है की पेड़ से लटकती हुई मिल रही यह लाशें किसी ने लटकाई हैं या फिर किसी ने इसे आत्महत्या का रूप दिया है / अब देखना यह होगा की इस मामले में पुलिस कितनी मेहनत करती है और पेड़ से लटकी मिली लाश के बारे में क्या जाँच करती है /
.
.
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
Punjab hanging with tree jalandhar nakoder road police suicide unknown dead body Jalandhar




































