PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

जालंधर में दिन चढ़ते ही हुआ बड़ा हादसा, 3 वर्षीय बच्चे को गाड़ी ने कुचला, मौके पर हुई दर्दनाक मौत,

ptb-sad-news-jalandhar-kishanpura-uncontrol-xuv-crushed-3-year-old-child-died-on-the-spot-punjab

PTB Sad न्यूज़ जालंधर : जालंधर में किशनपुरा के पास एक अनियंत्रित एक्सयूवी गाड़ी ने 3 साल के बच्चे को कुचल दिया, जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बच्चे की मौत से परिवार का रो रोकर बुरा हाल था। परिवार बच्चे का मुंडन करवाने के लिए लेकर जा रहा था, इस दौरान ही ये हादसा हो गया। मृतक बच्चे की पहचान त्रिपुर के रूप में हुआ है।

.

.

हादसे के बाद उक्त एक्सयूवी चालक तुरंत मौके से फरार हो गया था। घटना में एक कुत्ते की भी मौत हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार ये हादसा आज यानी सोमवार को सुबह करीब 7.30 बजे का है। घटना के वक्त बच्चे का परिवार भी उसके साथ ही था। बता दें कि पुलिस ने कार बरामद कर ली है।

.

उक्त कार का एक सीसीटीवी मिला था, जिसमें कार निकलती नजर आ रही थी। मिली जानकारी के अनुसार ये हादसा किशनपुरा से दोमोरिया पुल की ओर आती सड़क पर हुआ। मृतक बच्चे के चाचा हरीश ने कहा- माता रानी के आगे हाथ फैलाकर बच्चा मांगा था। 8 साल बाद बच्चा हुआ था। आज बच्चे को मुंडन करवाने के लिए लेकर जा रहे थे। तभी रास्ते में हादसा हो गया। तेज रफ्तार गाड़ी ने बच्चे को कुचल दिया।

.

.

परिवार बोला- हमारा बच्चा तो चला गया है, मगर आरोपी के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करे। परिवार ने कहा- हम गाड़ी वाले के पीछे भी भागे, मगर कुछ हाथ नहीं लगा। बच्चे को जख्मी हालत में पहले मेट्रो अस्पताल और फिर कपूर अस्पताल लेकर गए, मगर कुछ हाथ नहीं लगा, तब तक बच्चे की मौत हो चुकी थी। बच्चे की दादी अमरजीत ने कहा- पोता मेरा मेरा खून से लथपथ हो चुका था। जब पता चला तो तुरंत बाहर गए तो हमारा बच्चा गायब था।

.

.

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मामले में पुलिस जांच कर रही है। वहीं, मौके से फरार हुआ एक्सयूवी चालक की गाड़ी नंबर का पता चल गया है। पुलिस ने गाड़ी की जानकारी निकलवानी शुरू कर दी है। जानकारी निकलवाने के बाद पुलिस मामले में जल्द आरोपी को गिरफ्तार करेगी। इस घटन के बाद जहां परिवार का रो रोकर बुरा हाल है वहीं पुरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।