PTB News

Latest news
ट्रंप के ऐलान से शेयर बाजार में देखने को मिला भारी उछाल बिक्रम मजीठिया को लेकर कोर्ट ने सुनाया फैसला, थाने से समर्थक को छुड़ाने और दस्तावेज फाड़ने के लगे थे... जालंधर में हुआ भयानक सड़क हादसा, मां-बेटी की हुई मौके पर मौत पंजाब! जंडियाला गुरु में घर पर की तीन अज्ञात ने फायरिंग, लोगों में दहशत का माहौल, जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो...

PRTC ने किया चक्का जाम, यूनियन नेताओं को किया गिरफ्तारी… पंजाब के कई बस स्टैंड बंद, कई जगह हुआ लाठीचार्ज,

punbus-prtc-strike-after-union-leaders-arrested-bus-stands-closed-in-punjab

PTB Big न्यूज़ जालंधर / अमृतसर / फिरोजपुर : पंजाब में पनबस और पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारी आज सड़कों पर उतर आए हैं। पंजाब सरकार की तरफ से पर किलोमीटर स्कीम के विरोध में धरना प्रदर्शन चल रहा है। पूरे पंजाब में रोडवेज कर्मचारियों ने चक्का जाम कर दिया है। पंजाब में पनबस और पीआरटीसी कर्मचारियों ने हड़ताल कर चक्का जाम कर दिया है। वीरवार शाम से ही कर्मचारियों और नेताओं की गिरफ्तारियां शुरू हो गई थीं,

.

PUNBUS-PRTC strike after Union leaders arrested bus stands closed in Punjab

.

जिसके चलते माहौल तनावपूर्ण हो गया। शुक्रवार सुबह तक जालंधर, फिरोजपुर, अमृतसर सहित पूरे प्रदेश में पनबस-पीआरटीसी यूनियन ने विरोध जताते हुए हड़ताल कर दी है। पटियाला में प्रदर्शन कर रहे रोडवेज कर्मियों पर पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए लाठीचार्ज किया है। वहीं पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में भी लिया है। पंजाब रोडवेज के कर्मचारियों द्वारा जालंधर सहित पंजाब भर में बस स्टैंड बंद करके चक्का जाम कर दिया गया है।

.

PUNBUS-PRTC strike after Union leaders arrested bus stands closed in Punjab

.

सरकार द्वारा किलोमीटर योजना को लेकर टेंडर खोलने से पहले ही देर रात को पुलिस द्वारा यूनियन के नेताओं को हिरासत में ले लिया गया है। इससे नाराज होकर पंजाब रोडवेज के कर्मचारियों ने बस स्टैंड बंद करने का फैसला किया है। बस स्टैंड बंद करने से सुबह नौकरीपेशा लोगों व रोजाना बस में यात्रा करने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पंजाब रोडवेज के कर्मचारी सुखदेव सिंह ने बताया कि बीती रात को तीन चार बजे घरों में जाकर नेताओं को गिरफ्तार

.

PUNBUS-PRTC strike after Union leaders arrested bus stands closed in Punjab

.

करना काफी निंदनीय है। जो नेता घर पर नहीं थे उनके घर पर भी जाकर तलाशी ली गई है। उन्होंने कहा कि इस कार्रवाई को लेकर सेंटर बॉडी की तरफ से हमें ऑर्डर हुआ है कि पंजाब भर के सभी बस स्टैंड बंद कर दिए जाएं। जब पश्चिम बस स्टैंड के अंदर खड़ी है वह अंदर ही रहेंगे जो बाहर है वह बाहर ही रहेगी। उन्होंने कहा कि अगली रणनीति को लेकर जो भी सेंट्रल बॉडी से आदेश आएंगे उसे पर अमल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब तक का नेताओं को छोड़ नहीं जाता तब तक यह हड़ताल निश्चित कल के लिए जारी रहेगी।

.

PUNBUS-PRTC strike after Union leaders arrested bus stands closed in Punjab

.