PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

विधानसभा के अंदर-बाहर कांग्रेस-BJP विधायक दल का हंगामा, सदन की कार्यवाही स्थगित,

himachal-pardesh-dharamshala-hp-assembly-winter-session-special-package-wazir-ram-singh-pathania-resolution-non-official-working-day

PTB Big Political न्यूज़ धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश विधानसभा विंटर सेशन के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर खूब हंगामा हुआ। सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले विपक्ष ने नारेबाजी करते हुए माहौल गरमाया। इसके बाद, स्पीकर को 10 मिनट के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले BJP और कांग्रेस विधायकों ने तपोवन धर्मशाला विधानसभा के बाहर रोष रैली निकाली।

.

.

भाजपा विधायक दल ने हाथों में नारे लिखी तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया और सरकार को कर्मचारी विरोधी बताया। कांग्रेस विधायक दल ने PM मोदी द्वारा घोषित 1500 करोड़ रुपए का स्पेशल पैकेज नहीं मिलने पर आक्रोश रैली निकाली। विधानसभा गेट पर कांग्रेस-भाजपा ने एक साथ प्रदर्शन किया। दरअसल, PM मोदी ने बीते 9 सितंबर को हिमाचल आकर स्पेशल पैकेज की घोषणा की थी। मगर अब तक इसे जारी नहीं किया गया।

.

himachal pardesh dharamshala hp assembly winter session special package wazir ram singh pathania resolution non official working day

.

इससे नाराज कांग्रेस विधायक दल ने आज तपोवन धर्मशाला में प्रदर्शन किया और मोदी सरकार पर हिमाचल के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया। वहीं बीजेपी ने आरोप लगाया कि सरकार कर्मचारियों के मेडिकल बिलों का भुगतान, एरियर, लीव एनकेशमेंट, ग्रेच्युटी और डीए नहीं दे रही। रिटायर कर्मचारियों को पेंशन और उनके देय वित्तीय लाभ नहीं दिए जा रहे। इससे कर्मचारी और पेंशनर मायूस है।

.

.

नेता प्रतिपक्ष जयराम ने कहा- सुक्खू सरकार द्वारा रिकार्ड कर्ज लेने के बावजूद कर्मचारी-पेंशनर को वित्तीय लाभ नहीं दिए जा रहे। जयराम ने कहा- कांग्रेस सरकार कटोरा लेकर भीख मांग रही है। उन्होंने कहा- पीएम ने जो घोषणा कर रखी है, वो मदद हिमाचल को जरूर मिलेगी। सदन के भीतर भी आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा घोषित 1500 करोड़ रुपए के स्पेशल पैकेज को लेकर तपिश देखने को मिलेगी, क्योंकि कांग्रेस विधायक कुलदीप राठौर व केवल सिंह पठानिया,

.

himachal pardesh dharamshala hp assembly winter session special package wazir ram singh pathania resolution non official working day

.

बीजेपी MLA जेआर कटवाल और दीपराज ने इससे जुड़ा सवाल पूछ रखा है। पीएम की घोषणा के पौने दो महीने बाद भी हिमाचल को स्पेशल पैकेज नहीं मिला है। सत्तापक्ष इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी को घेरने का प्रयास करेगा, जबकि बीजेपी विधायक केंद्र सरकार से बीते तीन सालों के दौरान आपदा प्रबंधन के लिए मिली राशि को लेकर सरकार को घेरेंगे।