PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

MLA कुंवर विजय प्रताप सिंह का इस्तीफा हुआ मंजूर, अपनी ही सरकार के खिलाफ कई बार दे चुके हैं बयान,

punjab-amritsar-aap-mla-former-ips-kunwar-vijay-pratap-resignation-accepted

PTB Big Political न्यूज़ अमृतसर : पंजाब की राजनीति में चर्चित चेहरा और आम आदमी पार्टी (आप) के अमृतसर से AAP विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह ने विधानसभा की अधीन समिति से इस्तीफा दे दिया है। विधानसभा अध्यक्ष ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है और इस संबंध में आधिकारिक नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है। 

.

.

नोटिफिकेशन के अनुसार विधानसभा की कार्य-प्रणाली और संचालन नियमावली के नियम 180 के तहत कुंवर विजय प्रताप को अधीन समिति का सदस्य नामित किया गया था। लेकिन उन्होंने 19 अगस्त 2025 को समिति से इस्तीफा देने की अर्जी दी थी। विधानसभा अध्यक्ष ने उनकी इस अर्जी को स्वीकार करते हुए उन्हें समिति की सदस्यता से मुक्त कर दिया। इसके साथ ही अब वह पंजाब विधानसभा की अधीन समिति के सदस्य नहीं रहेंगे। 

.

.

कुंवर विजय प्रताप सिंह का अपनी ही सरकार के साथ कई मुद्दों पर टकराव रहा है। पूर्व IPS अधिकारी रहे कुंवर विजय प्रताप बेअदबी कांड और पुलिस कार्रवाई की जांच को लेकर चर्चित रहे। पुलिस सेवा से इस्तीफा देने के बाद वे राजनीति में आए और 2022 में आम आदमी पार्टी से चुनाव जीतकर विधायक बने। हालांकि विधानसभा के भीतर

.

और बाहर उन्होंने अक्सर सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए। राज्य सरकार की कार्यप्रणाली और कुछ महत्वपूर्ण मामलों की जांच पर असहमति जताते हुए उन्होंने कई बार पार्टी लाइन से हटकर बयान दिए। इसी कारण उनका पार्टी और सरकार के साथ विवाद गहराता गया और अब समिति से उनका इस्तीफा उसी कड़ी का हिस्सा माना जा रहा है।

.

.