PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी को जारी किया विजिलेंस विभाग ने लुक आउट नोटिस, जाने बड़ी वजह,

punjab amritsar ex cm punjab charanjit channi controversy aap government loc against ex cm congress cm bhagwant mann

पीटीबी न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के खिलाफ आय से अधिक मामले में लुक आउट सर्कुलर (LOC) जारी कर दिया है। पूर्व सीएम चन्नी एक धार्मिक कार्यक्रम में विदेश कैलिफोर्निया जाने वाले थे. लेकिन विजिलेंस की तरफ से LOC जारी होने के बाद अब चन्नी ने खुद ही विदेश जाने के कार्यक्रम को रद्द कर दिया।

गौरतलब है कि पूर्व सीएम चन्नी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में जांच चल रही है। इतना ही नहीं मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी बीते दिनों चन्नी पर मुख्यमंत्री रहते हुए सरकारी तंत्र का पर्सनल कामों में प्रयोग करने का आरोप लगाया था। पूर्व सीएम ने कहा था कि उनके पास इसके सबूत भी हैं, लेकिन जब पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी को उनके खिलाफ LOC जारी होने का पता लगा तो उन्होंने खुद ही विदेश जाने के कार्यक्रम को रद्द कर दिया।

चरणजीत सिंह चन्नी का कहना है कि कैलिफोर्निया सैक्रामेंटो में रविदास जी का एक मंदिर बना हुआ है। वहां से हर साल बीते 23 सालों से नगर कीर्तन निकाला जाता है। इसका इनवाइट उन्हें आया था और उन्होंने शुक्रवार को टिकट बुक करवा रखी थी।

पूर्व सीएम ने कहा कि उनके खिलाफ मान सरकार ने LOC जारी किया है। सीएम मान ने विधानसभा में कहा था कि चन्नी को गिरफ्तार करना है और उनके खिलाफ मामले दर्ज करने हैं। इसके लिए वह खुद ही अब विदेश नहीं जा रहे हैं। अगर वह विदेश चले गए तो यही उन पर इल्जाम लगाएंगे कि चन्नी विदेश भाग गया। मैंने अपनी टिकट कैंसिल कर दी है।

Latest News