PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

जालंधर से बड़ी ख़बर, कुकर्म मामले में केस दर्ज होने पर युवक ने उठाया खौफनाक कदम,

punjab jalandhar rape accused suicide basti sheikh balbir hanged allegation implicated false case committed suicide humiliation

PTB Sad न्यूज़ जालंधर : पंजाब के जालंधर स्थित बस्ती शेख में होली पर एक बच्चे के साथ कुकर्म हुआ था। इस में मामले में पुलिस ने तीन लोगों को नामजद किया था। इनमें से एक ने शनिवार सुबह घर पर ही पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने वाले युवक की पहचान बलवीर के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि उनके लड़के पर कुकर्म का झूठा मामला दर्ज किया गया था।

युवक के आत्महत्या किए जाने के बाद मोहल्ला वासियों और परिजनों का गुस्सा भड़क गया है। परिजनों ने कहा है कि यदि पुलिस ने शीघ्र ही कुकर्म के झूठे केस में फंसाने वालों को गिरफ्तार न किया तो वह धरना लगाएंगे। सड़कों को जाम करेंगे। मोहल्ले वालों का कहना था कि झूठे केस कारण युवक को इतनी शर्म हुई कि उसने आत्महत्या जैसे कदम उठा लिया।

बस्ती शेख में बच्चे के साथ कुकर्म के मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया था। इन युवकों ने पूछताछ के दौरान बलवीर का नाम भी लिया था। आरोपियों ने पूछताछ में कहा था कि बलवीर भी उनके साथ था। जिस पर पुलिस ने बलवीर को भी केस में नामजद कर लिया था, लेकिन अभी तक बलवीर की गिरफ्तारी नहीं की थी।

आत्महत्या करने वाले बलवीर के परिजनों ने कहा कि जब उन्हें कुकर्म के मामले में नाम आ जाने के बारे में पता चला तो उन्होंने बलवीर से अपने स्तर पर पूछताछ की, लेकिन बलवीर ने कहा कि आरोप सब झूठे हैं उसने कुछ गलत नहीं किया है। इसके बाद परिजन बलवीर को लेकर कुकर्म पीड़ित के घर भी गए। उनके आगे भी अपना बेगुनाही का पक्ष रखा, मिन्नतें भी की, लेकिन वह नहीं माने।

Latest News