PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

पंजाब में VIP कल्चर को लेकर हाईकोर्ट सख्त, MP, MLA व मेयर कर रहे हैं एस्कॉर्ट गाड़ियों पर लाल-नीली का अवैध इस्तेमाल, माँगा जवाब,

punjab-high-court-strict-vip-culture-issued-notice-punjab-government-installation-red-blue-lights-sought-reply

PTB Big न्यूज़ जालंधर : जालंधर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां के एक सूझवान व्यक्ति सिमरनजीत सिंह ने माननीय हाईकोर्ट को बताया था कि लाल-नीली बत्ती को VIP कल्चर का हिस्सा मानते हुए केंद्र सरकार ने 2017 में इसका इस्तेमाल सभी के लिए बंद कर दिया था यहां तक कि राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री के वाहन पर भी इनका प्रयोग नहीं किया जा सकता।

.

.

उन्होंने माननीय हाईकोर्ट को बताया कि पंजाब के कई MP, MLA, बोर्ड व कॉर्पोरेशन के चेयरमैन व मेयर आदि की पायलट व एस्कॉर्ट गाड़ियों पर लाल-नीली बत्ती के अवैध इस्तेमाल पर पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार सहित अन्य प्रतिवादियों को नोटिस जारी करते हुए जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है।

.

.

इस दौरान याचिका में कहा गया कि ये वाहन स्टेट ट्रांसपोर्ट ने इन जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध करवाएं हैं, लेकिन स्टेट ट्रांसपोर्ट के पास भी ऐसा कोई अधिकार नहीं है, जो इस प्रकार इस्तेमाल की अनुमति दे। इसके साथ ही VIP को उपलब्ध करवाए गए वाहनों को मोडिफाई भी करवाते हैं और इस पर पुलिस का लोगो तक लगवा लेते हैं इस प्रकार के वाहनों को मोडिफाई करवा कर कानून का मजाक बनाया जा रहा है।

.

.

आपको बता दें कि पंजाब के कई MLA जब से पंजाब सरकार बनी है तब से ही अपनी सिक्योरिटी के लिए मिली पायलट गाड़ियों के ऊपर लाल-नीली लाइट्स तो लगी ही है साथ ही अपनी पर्सनल गाड़ियों के ऊपर भी लाल-नीली गाड़ी के साथ हूटर लगाकर आम जनता को अपने VIP होने का दिखावा कर रहे हैं जिसे लोगों को रास्तों में बहुत परेशानी होती है। जबकि गाड़ी के ऊपर लगा हूटर भी VIP कल्चर का हिस्सा होने का सबूत देता है जोकि पूरी तरह से अलंघनीय है।

.

.

.

.