PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

आंतकी पन्नू का भड़काऊ बयान, स्वर्ण मंदिर में लड़की को रोकने वाले सेवादार को 5 लाख देने की कही बात, क्या कुछ कहा,

punjab amritsar golden temple girl with tri color case terrorist gurpatwant singh pannu sfj announce 5 lacs to sewadar

PTB Big न्यूज़ अमृतसर : पंजाब के अमृतसर में स्वर्ण मंदिर के अंदर युवती को जाने से रोकने के मामले में अब आतंकी संगठन सिख फॉर जस्टिस (SFJ) की एंट्री हो गई है। SFJ के आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने वीडियो जारी करते हुए युवती को बाहर निकालने वाले सेवादार सर्बजीत सिंह को 5 लाख का इनाम देने की घोषणा की है।

आतंकी पन्नू ने कहा कि पंजाब भारत का हिस्सा नहीं है, यह संदेश स्वर्ण मंदिर से आ गया है। सेवादार सर्बजीत सिंह को 5 लाख रुपए का भेंट की घोषणा की गई है। यह वे सिख है, जिसने ऐलान कर दिया है कि पंजाब भारत का हिस्सा नहीं है। वे तिरंगा जिस भारतीय हुकूमत ने 1984 में स्वर्ण मंदिर के ऊपर चढ़ाया था, अब वे गोल्डन टेंपल के अंदर नहीं आ सकता। सर्बजीत ने हर सिख की बात भारतीय हुकूमत तक पहुंचा दी है।

वहीं, युवती का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें युवती के चेहरे पर तिरंगा नहीं दिख रहा। वहीं दूसरी तरफ वीडियो में आरोप लगाए जा रहे हैं कि उसके अभिभावकों की जेब से प्रतिबंधित सामग्री मिली है। युवती ने भी स्कर्ट पहन रखी है, जिसे पहन स्वर्ण मंदिर में नहीं आ सकते, लेकिन वीडियो में साफ दिख रहा है कि युवती ने फ्रॉक के नीचे घुटनों से नीचे तक स्लैक्स भी पहन रखी है।

इस घटना के बाद शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सेवादार की तरफ से बोले गए शब्दों के लिए माफी मांग चुकी है। इसके अलावा सेवादार सर्बजीत सिंह का भी ट्रांसफर कर दिया गया है। इसके बावजूद आतंकी पन्नू की तरफ से देश का माहौल खराब करने के मकसद से 5 लाख रुपए के इनाम की घोषणा की गई है।

Latest News