PTB News

Latest news
पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर के कॉमर्स क्लब ने सत्र 2025-26 के लिए सम्मान समारोह आयोजित कि... अनिल चोपड़ा — एक नाम, एक सोच और एक महान मार्गदर्शक आम आदमी पार्टी को लगा बड़ा झटका, AAP के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने BJP में शामिल होना का किया ऐलान, 23 वर्षों की गौरवशाली यात्रा में ब्रिटिश ओलिविया स्कूल ने विश्व को दिए 2 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी, स्था... पी सी एम एस कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर ने एम एस सी फैशन डिजाइनिंग सेमेस्टर-I के नतीजों में शानदार प्रदर... ਲਾਇਲਪੁਰ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਅੰਤਰ ਕਾਲਜ ਮੁਕਾਬਲੇ, ਟੈਲੇਂਟ ਕਾਰਨੀਵਲ, ਵਿੱਚ ਕੀਤਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ आईवी वर्ल्ड स्कूल में विश्व पुस्तक दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया, प्रेसिजन एंड प्वाइज़: इनोसेंट हार्ट्स स्पोर्ट्स हब लोहारां में इंटर-स्कूल शूटिंग चैंपियनशिप 2026 का ... एच.एम.वी. ने डायमंड नाइट 2026 का आयोजन पूरे उत्साह के साथ किया, पंजाब : माचिस से खेलते-खेलते आग की चपेट में आई 3 साल की बच्ची, झुलसी, तड़पती रही 6 घंटे,

राइस मिल की 3 मंजिला इमारत गिरने से हुई 4 मजदूरों की दर्दनाक मौत, 20 से ज्यादा हुए घायल,

big accident karnal 4 laborers died due collapse 3 storey building rice mill more than 20 injured Big News

PTB Big न्यूज़ करनाल : हरियाणा के करनाल में बड़ा हादसा हुआ है। यहां तीन मंजिला राइस मिल की इमारत गिरने के बाद कई राइस मिल कर्मी मलबे में दब गए। हादसे में चार मजदूरों की मौत हो गई है, जबकि 20 से ज्यादा घायल हैं। हरियाणा के करनाल के तरावड़ी में मंगलवार तड़के बड़े हादसे की खबर है। यहां स्थित शिव शक्ति नामक एक राइस मिल की तीन मंजिला इमारत ढह गई।

हादसे के वक्त इमारत में कई मजदूर सो रहे थे, जो मलबे के नीचे दब गए। इस हादसे में कम से कम 4 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 20 अन्य घायल हुए हैं। इस राइस मिल का नाम शिव शक्ति मिल है। बताया जा रहा है कि मिल की इस इमारत में करीब 150 से ज्यादा मजदूर सोते थे। हादसे के तुरंत बाद फायर ब्रिगेड, पुलिस, एंबुलेंस और सामाजिक संस्थाएं मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में जुट गईं और मजदूरों को मलबे से बाहर निकाला।

इस इमरात के अचानक ढहने के पीछे के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस फिलहाल मिल मालिक से पूछताछ कर रही है। हादसे की खबर मिलते ही करनाल के एसपी शशांक सावन भी मौके पर पहुंचे। एसपी सावन ने मीडिया को इस हादसे के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस बिल्डिंग में कुल 157 मजदूर सो रहे थे। फिलहाल यहां मलबा हटाने का काम तल रहा है। इस घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए 2 टीमें बनाई जाएंगी और मिल मालिक के खिलाफ भी जांच की जाएगी।

Latest News

Latest News