PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

अमृतसर के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल श्री हरिमन्दिर साहिब में देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू हुई नतमस्तक, जलियांवाला बाग पहुंचकर शहीदों को करेंगी नमन,

punjab amritsar president india droupadi murmu amritsar visit air india traffic root divert PTB News CM Punjab Bhagwant Mann

पीटीबी न्यूज़ अमृतसर : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने विमान में आज अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंची। इसके बाद वह सीधे गोल्डन टेंपल पहुंच चुकी हैं। गुरुघर में नतमस्तक होने के बाद वह जलियांवाला बाग में शहीदों को नमन करने पहुंचेंगी। अमृतसर में वह दुर्ग्याणा मंदिर और फिर श्री रामतीर्थ में भी नतमस्तक होंगी। राष्ट्रपति का पद संभालने के बाद द्रौपदी मुर्मू की यह पहली पंजाब फेरी है।

श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से निकलने के बाद राष्ट्रपति का काफिला गोल्डन टेंपल पहुंचा। यहां सांसद गुरजीत औजला उनके साथ-साथ चलते दिखे। परिक्रमा के दौरान गोल्डन टेंपल के इतिहास के बारे में विस्तृत जानकारी SGPC सदस्यों ने उन्हें दी। इसके बाद वह सीधा जलियांवाला बाग पहुंचेंगी। जहां वह शहीदों को नमन करेंगी। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अमृतसर शहर को 5 सेक्टरों में बांटा गया है। अमृतसर में अपने 4 घंटे के दौरे के दौरान राष्ट्रपति गोल्डन टेंपल, जलियांवाला बाग, दुर्ग्याणा मंदिर और श्री रामतीर्थ के दर्शन करेंगी। जिसके चलते 1 से 4 बजे तक पूरे शहर की ट्रैफिक पर असर रहने वाला है।

punjab amritsar president india droupadi murmu amritsar visit air india traffic root divert PTB News CM Punjab Bhagwant Mann

12 बजे द्रौपदी मुर्मू अमृतसर एयरपोर्ट पर पहुंच रही हैं। जिसके चलते 12 से 1 बजे तक अमृतसर एयरपोर्ट रोड को पूरी तरह से बंद रखा जाएगा। वहीं, 12 से 2 बजे के बीच अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से दो इंटरनेशनल फ्लाइट्स रवाना होंगी। जिसके चलते एयर इंडिया ने पैसेंजर्स के लिए हिदायतें भी जारी कर दी हैं। एयर इंडिया की लंदन के लिए फ्लाइट 1:30 बजे और बर्मिंघम के लिए फ्लाइट 1:55 बजे रवाना होगी। इसके चलते दोनों फ्लाइट्स के पैसेंजर्स को दोपहर 12 बजे से पहले अमृतसर एयरपोर्ट पहुंचने की हिदायत दी है।

12 बजे के करीब राष्ट्रपति के अमृतसर पहुंचने का अनुमान है। ऐसे में 12 से 1 बजे तक अमृतसर से हालगेट और श्री दरबार साहिब तक का पूरा रूट बंद रखा जाएगा। इसके बाद 3 से 4 बजे तक वापसी पर भी यह रूट बंद रहने वाला है, इसलिए अजनाला से शहर की तरफ आने वाली ट्रैफिक को राजासांसी से, जीटी रोड जालंधर से आने वाली ट्रैफिक को गोल्डन गेट से वल्ला-वेरका बाइपास की तरफ, जिला तरनतारन से आने वाली ट्रैफिक को पुल कोट मित सिंह से तारावाले पुल की तरफ, गेट हकीमा-झबाल रोड की साइड से आने वाली ट्रैफिक को चौक खजाना-लोहगढ़ से, घी मंडी चौक की ट्रैफिक को सुल्तानविंड चौक से समय पर डायवर्ट किया जाएगा। हैवी व्हीकल के शहर में आने पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है।

डिप्टी सुपरिंटेंडेंट ऑफ अमृतसर पुलिस परमिंदर सिंह भंडाल ने कहा कि राष्ट्रपति के आने पर प्रशासन का सहयोग दें। समस्या को देखते हुए ट्रैफिक डायवर्ट होगी। राजासांसी स्टॉपेज, मीरांकोट चौक, गुमटाला बाइपास, मोड़ रणजीत एवेन्यू, दोआबा चौक, अशोक चौक, भंडारी पुल हलगेट, खजाना-लोहगढ़ गेट, सुल्तानविंड रोड, रेलवे स्टेशनल, माहल बाइपास, पुल कोट मीत सिंह चौक, रेलव और गोल्डन गेट से ट्रैफिक को डायवर्ट किया जाएगा।

Latest News