PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

पंजाब में बिगड़ी कानून व्यवस्था पर विधानसभा तक निकालेंगे पैदल मार्च, इस तारीख को : अश्वनी शर्मा

punjab march foot vidhansabha deteriorating law and order and anti people policies aap Party PTB Big News Breaking

PTB Big Political न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब विधानसभा में राज्य सरकार द्वारा 10 मार्च को बजट पेश किया जाना है, लेकिन इससे पहले पंजाब भाजपा द्वारा आज विधानसभा का घेराव किया जाएगा। प्रदेशाध्यक्ष अश्वनी शर्मा के नेतृत्व में पंजाब भाजपा की समूची लीडरशिप चंडीगढ़ के सेक्टर-37, पंजाब भाजपा कार्यालय से जल्द ही पैदल मार्च निकालते हुए विधानसभा का घेराव करेगी। फिलहाल भाजपा कार्यालय के पास लगाए गए मंच से नेता सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे हैं।

पंजाब भाजपा का यह विरोध प्रदर्शन राज्य की बिगड़ी कानून व्यवस्था और आम आदमी पार्टी (AAP) की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ किया जाना बताया गया है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कहा कि आमजन की आवाज को सरकार के कानों तक पहुंचाने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है।

गौरतलब है कि इससे पहले भी भाजपा नेताओं द्वारा सेक्टर-37 स्थित पंजाब भाजपा कार्यालय के सामने AAP के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया था। स्थिति नियंत्रण में करने के लिए चंडीगढ़ पुलिस को वाटर कैनन का इस्तेमाल करना पड़ा था।

आम आदमी पार्टी (AAP) के कार्यकाल के दौरान पंजाब भाजपा द्वारा पहली बार विधानसभा का घेराव किया जाएगा। इससे पिछले विधानसभा सत्र के दौरान भी भाजपा द्वारा CM पंजाब के आवास का घेराव करने को चेताया गया था, लेकिन पुलिस द्वारा भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं को सेक्टर-37 भाजपा कार्यालय के पास ही रोके रखा गया था।

Latest News