PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

शिव सैनिक निकले अमृतपाल का पुतला जलाने, पुलिस प्रशासन ने रोका, जाने कहां और क्यों?

punjab amritsar shiv sainiks going burn effigy amritpal singh stopped by police Amritsar Punjab PTB Big News

PTB Big न्यूज़ अमृतसर : अमृतसर में गुरुवार को शिवसेना बाल ठाकरे की ओर से वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह का पुतला फूंकने की कोशिश की गई। शिवसेना बाल ठाकरे के कार्यकर्ताओं ने अमृतपाल द्वारा राज्य भर में दहशत पैदा कर दो समुदायों के बीच मनमुटाव बढ़ाने वाली गतिविधियों के खिलाफ नारेबाजी की।

इस दौरान सिख जत्थेबंदियों के कुछ कार्यकर्ता भी शिवसैनिकों को रोकने के लिए पहुंच गए, जिससे माहौल तनावपूर्ण बन गया। पुलिस ने हस्तक्षेप करके शिवसैनिकों को अमृतपाल का पुतला फूंकने नहीं दिया। पुलिस ने शिवसैनिकों को आश्वासन दिया कि एक सप्ताह के भीतर अमृतपाल के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद शिव सैनिकों ने अमृतपाल का पुतला फूंकने के एक्शन को स्थगित किया।

शिवसेना बाल ठाकरे के नेता संजीव भास्कर ने कहा कि सरकार की ओर से अमृतपाल के खिलाफ कोई भी सख्त एक्शन नहीं लिया जा रहा है, जबकि अमृतपाल की गतिविधियां लगातार पंजाब के शांत माहौल को बिगाड़ने की हैं। पुलिस की खामोशी कई तरह के सवाल पैदा करती है। इसी के विरोध में शिवसेना ने अमृतपाल का पुतला फूंकने का फैसला किया था।

जैसे ही शिवसैनिक स्थानीय संत सिंह सुखा सिंह चौक में अमृतपाल का पुतला फूंकने के लिए पहुंचे तो वहां मौजूद पुलिस अधिकारियों ने शिवसैनिकों को आश्वासन दिया कि सरकार 7 दिनों के भीतर अमृतपाल के खिलाफ कार्रवाई करेगी। इसलिए वह आज का एक्शन स्थगित कर दें।। इस पर शिवसैनिकों ने अमृतपाल का पुतला फूंकने का कार्यक्रम एक सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया।

Latest News