PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

हिंदू नेता सुधीर सूरी के मर्डर केस के आरोपी का अमृतपाल के साथ बातचीत का वीडियो आया समाने, उठने लगे सवाल,

punjab amritsar sudhir suri murder case accused sandeep sandy video with amritpal PTB Big News Amritsar punjab

PTB Big Breaking न्यूज़ अमृतसर : पंजाब के अमृतसर में हिंदू नेता व शिवसेना टकसाली के अध्यक्ष सुधीर सूरी की हत्या मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी संदीप सिंह उर्फ सैंडी को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन सैंडी ने अभी तक क्या जानकारियां साझा की हैं, इसके बारे में पुलिस कुछ भी खुलकर नहीं बता रही। इसी बीच आरोपी संदीप सैंडी की वारिस पंजाब दे के जत्थेदार अमृतपाल सिंह के साथ एक वीडियो सामने आया है।

हिंदू नेता सुधीर सूरी के कत्ल के बाद से ही इस मामले में बार-बार वारिस पंजाब दे के जत्थेदार अमृतपाल सिंह का नाम सामने आ रहा है। आरोपी संदीप सैंडी की कार पर भी वारिस पंजाब दे का स्टीकर लगा हुआ था। इतना ही नहीं, कुछ दस्तावेज भी सैंडी की कार से मिले, जिन पर हिंदू व सिख नेताओं की तस्वीरें थी, लेकिन पुलिस लगातार अमृतपाल सिंह के बारे में बोलने से बच रही हैं।

इसी बीच अब एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें आरोपी संदीप सैंडी अपने बेटे को अमृतपाल सिंह से मिलवाता दिख रहा है। फिलहाल, पुलिस इस पर अपनी कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रही है। संदीप सैंडी ने बीते रविवार ही गोल्डन टेंपल में अमृत संचार के समय अमृत छका था। यह कार्यक्रम तो शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) ने आयोजित किया था, लेकिन वारिस पंजाब दे के जत्थेदार अमृतपाल ने लोगों को अमृत छकने के लिए प्रोत्साहित किया था और काफी संख्या में पूरे पंजाब से लोग गोल्डन टेंपल पहुंचे थे।

मिली जानकारी के अनुसार कहा जा रहा है कि संदीप सैंडी की यह वीडियो भी रविवार को ही शूट की गई। संदीप सैंडी की गोपाल मंदिर के सामने दुकान अधिक पुरानी नहीं है। आसपास के लोगों ने बताया कि आरोपी संदीप सिंह ने यह दुकान बीते साल ही किराए पर ली थी और यहां कपड़ों का शोरूम शुरू किया था। आसपास के लोगों के साथ इसका कोई अधिक बोलचाल भी नहीं था। अब देखना यह होगा कि पंजाब सरकार और पंजाब के डीजीपी इस मामले को कितनी जल्दी सुलझाते हैं।

Latest News