PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल के मुक्केबाज हिमांशु गुप्ता ने जिला स्तरीय बॉक्सिंग में जीता गोल्ड मेडल, राज्य... स्कूल में पढ़ने वाली 3 साल की बच्ची से किया चॉकलेट का लालच देकर बस ड्राइवर ने यौन शोषण, गिरफ्तार देश में फिर हुआ निर्भया जैसा कांड, स्लीपर बस में 11वीं की छात्रा से दरिंदगी, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्ता... इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, ग्रीन मॉडल टाउन में जालंधर सहोदया ‘स्लोगन स्पार्क’ प्रतियोगिता का आयोजन, रिश्तों की डोर से सामाजिक दायित्व तक: आइवी वर्ल्ड स्कूल में अनूठे अंदाज़ में मनाया गया रक्षाबंधन, मुख्यमंत्री ने देहरा में 46 करोड़ रुपये की लागत की प्रदेश की पहली ओजोन आधारित पेयजल परियोजना की घोषणा... Punjab CM Bhagwant Mann के खिलाफ Social Media पर शुरू हुई अनफॉलो मुहिम Canada ने दी युवाओं को बड़ी राहत, LMIA आवेदन पर वर्क परमिट विस्तार के लिए नए नियम लागू जालंधर में प्लॉट से युवक की मिली ला*श, शरीर पर मिले तेजधा/र हथि/यार से वार के निशान Punjab : निहंग सिंह की गो*ली मरकर की ह/त्या, सुनसान इलाके में मिली ला/श

पंजाब, 3 साल के बच्चे को कार सवार 3 युवकों चाकू की नोक पर पिता से छीन कर किडनेप, मचा हड़कंप,

punjab-amritsar-tarntaran-kidnapping-case-update-minor-snatch-showing-knife-village-dhotiyan-big-news

PTB Crime न्यूज़ तरनतारन : पंजाब के तरनतारन से 3 साल के बच्चे को किडनैप किया गया है। अपहरण तब हुआ, जब बच्चा अपने पिता के साथ जा रहा था। वारदात तरनतारन के गांव ढोटियां में रविवार रात तकरीबन 7.30 बजे अंजाम दी गई। पुलिस ने पिता के बयानों के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है। बच्चे की तलाश में CCTV खंगाले जा रहे हैं।

अगवा हुए बच्चे की पहचान 3 साल के गुरसेवक सिंह के रूप में हुई है। तरनतारन पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरसेवक अपने पिता अंग्रेज सिंह के साथ गांव ढोटियां की तरफ जा रहा था। शाम तकरीबन 7.30 बजे का समय था। अचानक एक स्विफ्ट कार अंग्रेज सिंह के पास आकर रुकी। कार से 2 मोन्ने और एक सिख युवक उतरा।

पुलिस को अनुसार, युवकों ने चाकू निकाल लिया और अंग्रेज सिंह की गर्दन पर लगाकर मोबाइल मांगने लगे। उसने तुरंत मोबाइल आरोपियों को दे दिया, लेकिन जाते हुए आरोपी गुरसेवक को भी उठा कर ले गए। अंग्रेज सिंह ने गुरसेवक को दबोच लिया, लेकिन तीनों युवक जबरन गुरसेवक को छीनकर कार में बैठकर फरार हो गए।

SHO चोहला साहिब ने जानकारी दी कि बच्चे के अपहरण की जानकारी मिलने के बाद से ही पुलिस अलर्ट पर है। बच्चे की तस्वीर हर थाने और नाके पर सर्कुलेट कर दी गई है। बच्चे को खोजने के लिए CCTV खंगाले जा रहे हैं, ताकि कार से आरोपियों की मूवमेंट का पता चल सके। वारदात के बाद से पिता अंग्रेज सिंह बदहवासी की हालत में है।

Latest News