PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

जालंधर में 15 अगस्त के मद्देनजर पुलिस प्रशासन द्वारा किये गए पुख्ता प्रबंधों के बीच फिर चली गोलियां और ईंटें, मचा हड़कंप,

punjab-jalandhar-news-firing-attack-with-bricks-bhargava-camp-jalandhar-big-crime-news

PTB City न्यूज़ जालंधर : पंजाब के जालंधर शहर में भार्गव कैंप की गली नंबर-8 में एक घर के बाहर फायरिंग हुई। ईंटें भी बरसाई गईं। तोड़-फोड़ करके बर्थडे पार्टी में खलल डाला गया। वहीं इलाके में गोलियां चलने से लोगों में दहशत फैल गई। आरोपी घर में रहने वाली लड़की के मामा पर लगे हैं। पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, अपनी मर्जी से लव मैरिज करके पति अर्जुन कल्याण के साथ रह रही हिना के घर रविवार देर रात उसका मामा राजजीत गुंडों की बरात लेकर आ गया। हिना की बर्थडे पार्टी में ख़लल डालते हुए मामा ने जहां गोलियां चलाकर दहशत मचाई, वहीं साथ में लाए गए भाड़े के गुंडों से घर में तोड़-फोड़ की। मामा ने यह दहशत इसलिए मचाई, क्योंकि उसकी भानजी हिना और उसके पति के पास 8 लाख की FD है।

मामा अपनी भानजी से वही 8 लाख की FD हथियाना चाहता है। लड़की का मामा राजजीत यह भी नहीं चाहता था कि उसकी भानजी उसकी मर्जी के खिलाफ जाकर शादी करे। वह अपने मर्जी से हिना की शादी करवाना चाहता था। रजजीत अपने साथ युवकों को लेकर आया था, जिसमें गब्बर नाम का युवक भी शामिल था। युवकों ने घर पर ईंट पत्थर बरसाए। घर में तोड़-फोड़ की। अर्जुन कल्याण के परिजनों ने कहा कि राजजीत लड़की की शादी से खुश नहीं है।

परिजनों ने कहा कि राजजीत धमकी देकर गया है कि वह अपनी भानजी हिना और उसके पति का मर्डर कर देगा। भार्गव कैंप में गोली चलने की सूचना मिलते ही मौके पर थाना भार्गव कैंप की पुलिस पहुंची। पुलिस ने तलाशी के दौरान मौके से एक खोल बरामद किया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि गली में 2 राउंड गोलियां चली हैं। हमलावर मौके से फरार हो गए। राजजीत, गब्बर और अन्य हमलावरों की तलाश की जा रही है।

Latest News