PTB News

Latest news
ट्रंप के ऐलान से शेयर बाजार में देखने को मिला भारी उछाल बिक्रम मजीठिया को लेकर कोर्ट ने सुनाया फैसला, थाने से समर्थक को छुड़ाने और दस्तावेज फाड़ने के लगे थे... जालंधर में हुआ भयानक सड़क हादसा, मां-बेटी की हुई मौके पर मौत पंजाब! जंडियाला गुरु में घर पर की तीन अज्ञात ने फायरिंग, लोगों में दहशत का माहौल, जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो...

कांग्रेस हाईकमान ने दिया पंजाब के दिग्गज नेताओं को बड़ा झटका, CM चेहरे को लेकर कही बड़ी बात,

Punjab assembly election 2022 congress will not declare anyone as the chief ministers face in punjab PTB Big Breaking News

चन्नी, सिद्धू व जाखड़ में से कौन बनेगा अगला मुख्यमंत्री, लोगों में विश्वाश बना चुके चन्नी को क्या मिलेगा बाहर का रास्ता?

PTB Big Political चंडीगढ़ : पंजाब में अगली बार मुख्यमंत्री बनने का दम ठोक रहे कांग्रेस चीफ नवजोत सिद्धू सहित कई दिग्गज नेताओं को कांग्रेस हाईकमान ने बड़ा झटका दिया है / कांग्रेस हाईकमान ने तय कर लिया है कि पंजाब में CM चेहरा की घोषणा वह अभी नहीं करेंगे / कांग्रेस संयुक्त लीडरशिप की अगुवाई में ही इस बार विधानसभा का चुनाव लड़ा जाएगा /

जिसमें नवजोत सिद्धू के साथ मौजूदा मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी और पूर्व पंजाब कांग्रेस प्रधान सुनील जाखड़ भी होंगे / दिल्ली में हुई कांग्रेस हाईकमान की मीटिंग में यह फैसला कर पार्टी के नेताओं को संदेश भेज दिया गया है, हालांकि इसके बाद सिद्धू का क्या रुख रहेगा, इस पर सबकी नजर बनी हुई है /

वहीं नवजोत सिंह सिद्धू लगातार चुनावी रैलियां कर रहे हैं, जिसमें वह दावा कर रहे हैं कि अगली सरकार उनकी होगी / मौजूदा सरकार को वह कांग्रेस की नहीं मान रहे हैं / कैप्टन अमरिंदर सिंह को CM की कुर्सी से हटाने के बावजूद सिद्धू सीएम चरणजीत चन्नी की अगुवाई वाली सरकार को अपनी नहीं मान रहे /

वहीं, सिद्धू कई बार अगले चुनाव के बाद पंजाब का CM बनने का इशारा कर चुके हैं / नवजोत सिंह सिद्धू आत्मविश्वास से इतने लबरेज हैं कि वह पार्टी के मेनिफेस्टो के बजाय अपने पंजाब मॉडल का प्रचार कर रहे हैं / सिद्धू पार्टी के औपचारिक घोषणा पत्र से पहले ही अपने दावे जता रहे हैं / अगर सिर्फ सिद्धू और चन्नी को आगे रखा तो कांग्रेस को शहरी वर्ग से झटका लग सकता है / इसलिए सुनील जाखड़ को भी आगे रखा जा रहा है /

बताया जा रहा है कि जाखड़ को हिंदू होने की वजह से पंजाब का CM न बनाने और कैप्टन अमरिंदर सिंह के हटने के बाद यह वर्ग पहले ही कांग्रेस से दूर नजर आ रहा है / अब देखना यह होगा की जिस चन्नी के सिर पर बीते दिनों से कांग्रेस पार्टी पंजाब में लोगों के बीच वाह वाही करवा रही थी क्या उस चन्नी को सिर्फ कुछ दिनों का मोहरा बनाकर रखना क्या लोगों को गवारा होगा?