PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

MP हरसिमरत कौर बादल ने लोगों को ऑफर किए पंप, कहा फोन करके बताएं उनके ऑफिस में,

punjab-bathinda-mp-harsimrat-kaur-badal-offer-water-pumps-mansa-flood-affected-peoples

PTB Big Political न्यूज़ जालंधर : पंजाब-हरियाणा की सीमा पर घग्गर दरिया में आए उफान से लोगों का काफी नुकसान हुआ है। सीमा पर पड़ते चंदपुरा बांध में दरार आ जाने के बाद मानसा के सरदूलगढ़, साधुगढ़ इलाकों में बाढ़ के हालात बने हुए हैं। लोगों के घरों से लेकर खेत-खलियान सब पानी में डूबे हुए हैं। हालांकि अब जलस्तर में थोड़ी कमी आई है। ऐसे हालात में शिरोमणि अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है।

बठिंडा की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपना एक वीडियो संदेश डाला है। उन्होंने अपने मैसेज में कहा है कि अब घग्गर नदी का जलस्तर नीचे जाना शुरू हो गया है। मानसा जिले में भी जो बाढ़ का पानी लगातार बढ़ रहा था, वह कम हुआ है। बाढ़ प्रभावित लोगों को कहा है कि घरों-दुकानों में घुसे पानी के लिए किसी को पंप चाहिए तो वह उनके मानसा दफ्तर में संपर्क करें।

सांसद हरसिमरत कौर बादल ने अपना एक नंबर भी जारी किया है। साथ ही लिखा है कि यदि किसी को कोई मदद की जरूरत है तो वह बेझिझक उस नंबर पर संपर्क कर सकता है। उन्होंने ट्वीट में लिखा है कि उनकी छोटी-सी सेवादार हर समय उनकी सेवा में हाजिर है। बता दें कि बाढ़ से पहले हरसिमरत कौर ने चंदपुरा का दौरा भी किया था और प्रशासन को अलर्ट भी किया था, लेकिन प्रशासन ने गंभीरता नहीं दिखाई।

Latest News