PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

रॉयल इंक्लेव स्थित कोठी में चल रहा था भ्रूण लिंग जांच सेंटर, सर्च में बरामद हुआ 30 लाख कैश, RMP डॉक्टर, उसकी पत्नी व दलाल गिरफ्तार

punjab bathinda news punjab bathinda illeagl gender test center raid update rmp gurmail singh Punjab PTB Big News

PTB Crime न्यूज़ बठिंडा : बठिंडा की रॉयल एनक्लेव कालोनी की एक कोठी में चल रहे भ्रूण लिंग जांच सेंटर का पर्दाफाश हुआ है। लुधियाना से आई सेहत विभाग की टीम ने बठिंडा सेहत अफसरों के साथ मिलकर कोठी में चल रहे क्लीनिक में छापेमारी की। यहां से आरएमपी, उसकी पत्नी और एक दलाल को पकड़ा है।

टीम ने कोठी में बने अंडरग्राउंड कमरे में तीन घंटे तक चली सर्च के दौरान 30 लाख रुपए की नकदी, गर्भपात करवाने वाली दवाइयां, उपकरण के अलावा बच्चों को गोदनामा के एफिडेविट बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी आरएमपी गुरमेल सिंह, उसकी पत्नी बिंदर कौर व दलाल राजिंदर सिंह को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ थाना कैंट के केस दर्ज कर लिया है।

सेहत विभाग लुधियाना के जिला परिवार भलाई अफसर डॉ. हरप्रीत सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि भुच्चो मंडी में लुधियाना के कुछ मरीज लिंग जांच करवाते हैं। एक गर्भवती महिला को लेकर टीम रायल एनक्लेव पहुंची। वहां एक कोठी में गर्भवती महिला के बच्चे का लिंग जांच करवाने संबंधी सौदा हुआ और सेंटर संचालक दंपती को 50 हजार रुपए दे दिए गए। महिला को कोठी के अंदर बने कमरे में ले गए। फिर सेहत विभाग की टीम ने रेड कर मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेगनेंसी किट व औजार बरामद किए गए।

जिस कोठी में रेड की गई है। उस कोठी के बाहर क्लीनिक का बोड रखा गया है। खुद को आरएमपी बताने वाला गुरमेल सिंह लंबे समय से अंडरग्राउंड कमरे में लिंग जांच से लेकर गर्भपात करवाने व नवजात बच्चों को गोद देने का गैर कानूनी काम कर रहा था। यह भी पता चला कि ये लोग किसी गरीब परिवार की महिला के गर्भ ठहरने पर उसके गर्भ की जांच करने के बाद बेटे का पता लगने पर उसका जन्म से पहले ही किसी परिवार के साथ सौदा कर लेते थे। बच्चे का गोदनामा कर दिया जाता था।

Latest News