PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

सिद्धारमैया ही होंगे कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री, इस दिन होगा ‘शपथ ग्रहण’

siddaramaiah will be new chief minister karnataka may be swearing tomorrow Big Political News PTB Big Breaking News

PTB Big Political न्यूज़ नई दिल्ली : कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद पर तीन दिनों तक चली खींचतान के बाद कांग्रेस ने सिद्धारमैया के पक्ष में फैसला लिया है। सूत्रों के मुताबिक उनके नाम पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मुहर लगा दी है। जानकारी के मुताबिक सिद्धारमैया गुरुवार को ही सीएम पद की शपथ लेंगे। उन्हें फिलहाल अकेले ही शपथ दिलाई जाएगी। इसके बाद उनकी कैबिनेट पर विचार होगा।

डिप्टी सीएम भी बनाए जा सकते हैं, जिसकी रेस में स्वाभाविक रूप से डीके शिवकुमार हैं। हालांकि वह पार्टी पर दबाव बनाने के लिए कहते रहे हैं कि यदि उन्हें सरकार की कमान नहीं मिली तो वह सिर्फ एक विधायक रहेंगे। इस बीच हाईकमान डीके शिवकुमार को मनाने में जुटा है। कहा जा रहा है कि आज शाम तक या फिर कल डीके शिवकुमार को डिप्टी सीएम बनाए जाने पर फैसला हो सकता है। राहुल गांधी फिलहाल डीके शिवकुमार से बात कर रहे हैं और उन्हें राजी किया जा रहा है कि वह डिप्टी सीएम बन जाएं।

डीके शिवकुमार को यह भी समझाया गया है कि सिद्धारमैया की उम्र हो गई है और अब आगे वही चेहरा होंगे। इसलिए वह डिप्टी सीएम पद पर राजी हो जाएं और बदले में उन्हें अहम मंत्रालय दे दिए जाएंगे। इस तरह कुछ बड़े मंत्रालयों के साथ डीके शिवकुमार डिप्टी सीएम बन सकते हैं। कहा जा रहा है कि कांग्रेस हाईकमान कर्नाटक में राजस्थान जैसे हालात नहीं पैदा होने देना चाहता। वहां 2018 में अशोक गहलोत सीएम बने थे और तब से ही सचिन पायलट से उनकी अनबन है।

इसका असर इसी साल होने वाले चुनाव में भी दिख सकता है। यही वजह है कि कांग्रेस कर्नाटक में सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार सभी को साथ लेकर चलना चाहती है। उससे यह संदेश जाएगा कि डीके शिवकुमार की भी अहमियत है और 2024 में भी एकजुटता से चुनाव लड़ने में मदद मिलेगी। डीके शिवकुमार के कुछ समर्थकों को भी मंत्री बनाया जा सकता है ताकि सरकार में बैलेंस बना रहे।

Latest News