PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

जेल में बंद बिक्रम सिंह मजीठिया से मिलने पहुंचे डेरा राधा स्वामी सत्संग ब्यास प्रमुख गुरविंदर सिंह ढिल्लो,

punjab-bikram-singh-majithia-dera-beas-gurvinder-singh-dhillon-nabha-jail-meeting-nabha-punjab

.

PTB Big न्यूज़ नाभा : पंजाब में आय से अधिक संपत्ति मामले में गिरफ्तार शिरोमणि अकाली दल के नेता व पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया पर दर्ज सरकारी काम में रुकावट डालने के मामले में दायर जमानत याचिका पर आज पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान पंजाब सरकार की तरफ से अपना जवाब दाखिल किया गया। वहीं, अब इस मामले में 29 सितंबर को बहस होगी।

.

.

इससे पहले मजीठिया ने जमानत के लिए अमृतसर जिला अदालत में एप्लिकेशन लगाई थी, लेकिन वह रिजेक्ट हो गई थी। दूसरी तरफ आज उनसे जेल में मिलने के लिए अमृतसर के ब्यास स्थित डेरा राधा स्वामी सत्संग प्रमुख गुरविंदर सिंह ढिल्लो पहुंचे थे। करीब 35 मिनट तक यह मुलाकात चली है। वह सुबह करीब 11 बजे जेल में अपनी कार से कड़ी सुरक्षा में पहुंचे थे।

.

डेरा प्रमुख मजीठिया की पत्नी गनीव कौर की रिश्तेदारी में से हैं। हालांकि जैसे ही अनुयायियों को पता चला है कि डेरा प्रमुख आ रहे हैं, तो काफी संख्या में वहां पहुंच गए। उन्होंने सभी को नमस्कार किया। हालांकि उन्होंने मीडिया से कोई बात नहीं की है। इससे पहले उन्होंने रोपड़ में बाढ़ प्रभावित एरिया का दौरा किया। फिर एजुकेशन मिनिस्टर हरजोत सिंह बैंस के घर पहुंचे।

.

.

.