PTB News

Latest news
पंजाब-हिमाचल भाईचारे पर चिंता, CM सुक्खू से पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग : सुखजिंदर सि... पंजाबी ट्रक ड्राइवर को 75 साल की हुई कैद, नहीं मिलेगी 55 साल तक जमानत, जाने मामला पंजाब! मुल्तानी अस्पताल में हुआ धमाका, शीशे तक टूटे, इलाके में दहशत का माहौल एलपीयू में रिसर्च, इनोवेशन और इंडस्ट्री एक्सपोज़र के ज़रिए कृषि शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है एचएमवी में अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस 2026 का भव्य आयोजन, दैनिक जागरण के ‘प्रतिभा सम्मान समारोह 2026’ में सम्मानित हुए आईवी वर्ल्ड स्कूल के 24 मेधावी विद्यार्... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थी का जेईई एडवांस्ड - 2026 में शानदार प्रदर्शन, कसोल फायरिंग Case : वारदात के बाद विदेश भागने की फिराक में था आरोपी, पुलिस ने किया पंजाब से गिरफ्तार UPI से लेकर गैस सिलेंडर व गाड़ियों की कीमत तक, आज से हुए बड़े बदलाव, IPL फाइनल के बाद, गुजरात टाइटंस की बस में शॉर्ट सर्किट से मची अफरा-तफरी

जालंधर, कोर्ट में आज फिर से वकीलों का रहा No Working Day,

punjab-jalandhar-lawyers-no-working-day-case-is-related-to-demanding-ransom-from-sinior-advocate-mandeep-singh-sachdeva

PTB City न्यूज़ जालंधर : जालंधर में बार एसोसिएशन ने पुलिस पर लापरवाही और पक्षपात का आरोप लगाते हुए आज (मंगलवार) फिर से कोर्ट में ‘नो वर्क डे’ का ऐलान किया है। जिसके चलते आज कोर्ट में सारा कामकाज ठप रहेगा। बार एसोसिएशन से जुड़े एडवोकेट द्वारा आज भी कोई काम नहीं किया जाएगा। अगले स्टेप के बारे में आज शाम तक क्लियर हो जाएगा। एसोसिएशन ने सभी एडवोकेट, न्यायिक अधिकारियों और प्रशासनिक विभागों से सहयोग करने की अपील की है।

.

.

बता दें कि सोमवार को देर शाम तक चली एडवोकेट्स की मीटिंग में फैसला लिया गया था कि मंगलवार को भी नो वर्किंग डे रहेगा। साथ ही साथ बार काउंसिल ने रेजोल्यूशन पास किया है कि जल्द से जल्द एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू किया जाए। मामले में काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा भी मामले में संज्ञान लिया गया है। उन्होंने पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव को मामले में कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।

.

.

आज जालंधर कमिश्नरेट के अधिकारियों के साथ एडवोकेट की बैठक होगी, जिसके बाद मामले में अगली रणनीति पर फैसला लिया जाएगा। जालंधर के वरिष्ठ एडवोकेट मंदीप सिंह सचदेव को कनाडा से संचालित एक फेसबुक अकाउंट के जरिए रंगदारी और जान से मारने की धमकियां मिल रही थी। संदेश भेजने वाले ने एडवोकेट से 1.5 लाख रुपए की मांग की और पैसे न देने पर सोशल मीडिया पर झूठे आरोप लगाकर बदनाम करने की धमकी दी थी।

punjab-jalandhar-lawyers-no-working-day-case-is-related-to-demanding-ransom-from-sinior-advocate-mandeep-singh-sachdeva

.

साथ ही एडवोकेट के परिवार की तस्वीरें फेसबुक से डाउनलोड कर उन्हें सार्वजनिक करने की चेतावनी भी दी गई। जांच में सामने आया कि यह फेसबुक अकाउंट कनाडा में रह रहे संदीप सिंह उर्फ सन्नी द्वारा चलाया जा रहा था। सीआईए स्टाफ ने एडवोकेट के सहयोग से जाल बिछाकर उस शख्स को पकड़ा, जो पैसे लेने आया था। उसने कबूल किया कि वह खुद भी कनाडा में बैठे आरोपी के दबाव में है

.

.

और उसी के कहने पर आया था। पुलिस ने जतिंदर सिंह उर्फ साबी, संदीप सिंह उर्फ सन्नी और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। केस में रैणक बाजार के कपड़ा व्यापारी संजू अरोड़ा उर्फ सैम कवात्रा को भी आरोपी बताया गया था, मगर जब जांच की तो पता चला कि वह खुद भी पीड़ित है और उसने थाना साइबर सेल में शिकायत दी हुई थी।

Latest News