PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

पंजाब बोर्ड 12वीं 2026 का रिजल्ट हुआ जारी, 91.46% बच्चों ने मारी बाजी,

Punjab Board Class 12th 2026 Results Released

PTB शिक्षा News : पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) आज, 13 मई 2026 को कक्षा 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। विज्ञान, वाणिज्य और कला सभी स्ट्रीम के छात्र अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट pseb.au.in के साथ-साथ डिजिलॉकर, उमंग एप और एसएमएस के जरिए भी देख सकते हैं। इस वर्ष 12वीं का कुल पास प्रतिशत 91.46 फीसदी रहा है, जिसमें मेरिट सूची में एक बार फिर लड़कियों का दबदबा देखने को मिला है।

.

साइंस और ह्यूमेनिटीज स्ट्रीम की तीनों टॉपर छात्राओं ने 500 में से 500 अंक हासिल कर शानदार प्रदर्शन किया है। इसके अलावा इस बार मेरिट लिस्ट में स्पोर्ट्स कोटे से 24 विद्यार्थियों ने भी स्थान प्राप्त किया है। इस बार साइंस स्ट्रीम से मानसा के गुरुकुल अकादमी की सुपनीत कौर ने प्रदेश में टॉप कर पहला स्थान हासिल किया है। वहीं ह्यूमेनिटीज ग्रुप में लुधियाना के BCM स्कूल की सुहानी चौहान दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि इसी ग्रुप में तेजा सिंह स्वतंत्र स्कूल लुधियाना की दिवांशी ने तीसरा स्थान

.

.

प्राप्त किया। इस परिणाम में छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन कर जिले और स्कूल का नाम रोशन किया है। इस साल 12वीं की परीक्षा 17 फरवरी से 4 अप्रैल तक चली थी। ऑनलाइन मिलने वाली मार्कशीट अस्थायी होगी, जबकि असली मार्कशीट बाद में स्कूलों द्वारा दी जाएगी। रिजल्ट पर इन विवरणों को करें चेक पंजाब बोर्ड कक्षा 12वीं परिणाम 2026 में छात्र का पूरा नाम, रोल नंबर, पंजीकरण संख्या, जन्म तिथि, रोल कोड, स्कूल का नाम, पिता का नाम, श्रेणी/विभाग, पात्रता स्थिति, कुल प्राप्त अंक और कुल अंक शामिल होंगे।

.

यह भी पढ़ें : CM Thalapathy को मिली फ्लोर टेस्ट में Vijay, 144 विधायकों का मिला समर्थन,

.

कैसे चेक करें रिजल्ट? :–

सबसे पहले PSEB की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाएं।
होमपेज पर “PSEB Class 12 Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
अब “Submit” पर क्लिक करें और अपना रिजल्ट देखें।
इसके बाद भविष्य के लिए रिजल्ट को डाउनलोड कर लें।

.

यह भी पढ़ें : NEET UG 2026 Exam Cancelled: NTA ने रद्द की नीट यूजी परीक्षा, होगी सीबीआई जांच

.

एसएमएस और डिजिलॉकर से कैसे देखें रिजल्ट? :–

छात्र अपनी डिजिटल मार्कशीट डिजिलॉकर के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा PSEB 12वीं के परिणाम उमंग ऐप पर भी उपलब्ध होंगे, जो छात्र वेबसाइट पर रिजल्ट नहीं देख पा रहे हैं, वे SMS सेवा का उपयोग करके भी अपना स्कोर चेक कर सकते हैं। साथ ही, आधिकारिक वेबसाइट से अनंतिम (प्रोविजनल) स्कोरकार्ड भी डाउनलोड किया जा सकता है।

.