PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

NEET UG 2026 Exam Cancelled: NTA ने रद्द की नीट यूजी परीक्षा, होगी सीबीआई जांच

nta cancelled neet ug 2026 exam cbi investigate paper leak case

PTB Education News नई दिल्ली : राजस्थान से उठा NEET विवाद आखिर अपने अंजाम पर पहुंच गया है। NTA ने नीट यूजी परीक्षा 2026 को रद्द कर दिया है. दावा किया जा रहा था कि इस परीक्षा के 125 गेस सवाल हूबहू असली पेपर से मैच कर रहे थे, इसके बाद से ही परीक्षा पर खतरा मंडरा रहा था। 3 मई को हुई परीक्षा दोबारा कराई जाएगी, नई तारीख जल्द घोषित होगी। छात्रों को फिर से रजिस्ट्रेशन नहीं करना होगा और कोई अतिरिक्त फीस नहीं लगेगी।

.

.

मामले की जांच अब CBI करेगी और छात्रों से केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करने को कहा गया है। आपको बताते दें कि राजस्थान समेत कुछ राज्यों में गेस पेपर के करीब 125 सवाल नीट पेपर से हूबहू मैच कर रहे थे जिसके बाद परीक्षा की सत्यता पर लगातार सवाल उठाए जा रहे थे। जिसके कारण जांच सत्यापन हुआ और ये पाया गया कि मौजूदा परीक्षा प्रक्रिया को जारी नहीं रखा जा सकता, जिसके बाद एनटीए ने इसे रद्द करने का फैसला लिया।

.

.

NTA ने अपने 10 मई 2026 वाले प्रेस रिलीज के बाद एक नया बयान जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि 8 मई 2026 को NEET UG 2026 से जुड़े कुछ मामलों को “केंद्रीय एजेंसियों” के पास जांच के लिए भेजा गया था। सीधी भाषा में समझें तो NEET UG 2026 परीक्षा को लेकर कुछ शिकायतें, गड़बड़ियां या संदिग्ध गतिविधियां सामने आई थीं। 

.

यह भी पढ़ें : पंजाब के अमृतसर का पूर्व फौजी निकला साइको सीरियल किलर, 26 घंटे में कर डाले तीन कत्ल

.

NTA ने कहा कि परीक्षा की निष्पक्षता और सुरक्षा बनाए रखने के लिए इन मामलों की स्वतंत्र जांच कराई जाएगी। इसलिए मामला केंद्रीय जांच एजेंसियों को सौंप दिया गया है ताकि वे सत्यापन और जरूरी कार्रवाई कर सकें। NTA अपने बयान में यह भी कह रहा है कि वह राष्ट्रीय परीक्षाओं को “fair, secure and credible” यानी निष्पक्ष, सुरक्षित और भरोसेमंद तरीके से कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

.

यह भी पढ़ें : CM बनते ही एक्शन मोड में दिखे CM Joseph Vijay Thalapathy, जनता के लिए लिया बड़ा फैसला,

.