PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

पंजाब, महिला को थप्पड़ मारने के मामले में पादरी बजिंदर सिंह के खिलाफ पुलिस ने उठाया बड़ा कदम

pastor-bajinder-singh-mohali-police-registered-fir-for-slapping-women-in-punjab

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब पुलिस ने एक महिला की शिकायत के आधार पर पास्टर बजिंदर सिंह (Pastor Baljinder Singh) के खिलाफ मारपीट और अन्य आरोपों में मामला दर्ज कर लिया है। कुछ दिनों पहले ही सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से एक Video Viral हुआ था, जिसमें स्वयंभू ईसाई धर्म प्रचारक की ओर से महिला को थप्पड़ मारते हुए और उससे बहस करते हुए देखा गया था। मोहाली पुलिस ने 35 साल की महिला की ओर से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) कार्यालय में

.

शिकायत किए जाने के बाद दर्ज हुए मामले की जांच शुरू की। वह मंगलवार को मुल्लांपुर में पुलिस के समक्ष पेश हुई और अपना बयान दर्ज कराया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में बजिंदर सिंह (Pastor Baljinder Singh) महिला से बहस करते और थप्पड़ मारने से पहले उस पर कागजों का एक गुच्छा फेंकते हुए दिख रहा है। बजिंदर ने एक शख्स को भी कई बार थप्पड़ मारे। मुलनपुर में ब्लॉक माजरी के SHO इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने कहा कि महिला की शिकायत, Video की जांच और

.

.

सत्यापन के बाद भारतीय न्याय संहिता (BNS) के प्रावधानों के तहत पादरी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। SHO ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि हमने BNS की विभिन्न धाराओं के तहत पादरी बजिंदर सिंह (Pastor Baljinder Singh) पर मामला दर्ज किया है, जिसमें 74 (किसी भी महिला पर हमला या आपराधिक बल का प्रयोग करना), 115 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना) और 126 (गलत तरीके से रोकना) शामिल हैं। उन्होंने कहा कि एक शख्स, जिसकी बहन ने चर्च जाना

.

.

बंद कर दिया था, उस दिन बजिंदर सिंह से मिलने आया था। बजिंदर सिंह (Pastor Baljinder Singh) को यह गलतफहमी थी कि उन्होंने परिवार को महिला को चर्च न भेजने के लिए उकसाया था। वहीं महिला ने बताया कि घटना 14 फरवरी को हुई, जब पादरी ने उसे थप्पड़ मारा, धक्का दिया। बजिंदर सिंह (Pastor Baljinder Singh) जालंधर के ताजपुर में चर्च ऑफ ग्लोरी एंड विजडम और मोहाली के माजरी में दो चर्च चलाते हैं। बजिंदर सिंह 2012 में ईसाई धर्म प्रचारक बना था। उसके समर्थकों का

.

.

दावा है कि उनके चर्च की भारत और विदेशों में कई शाखाएं हैं। इससे पहले 28 फरवरी को 22 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर 42 साल के बजिंदर सिंह (Pastor Baljinder Singh) के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप में मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में पीड़िता मंगलवार को राष्ट्रीय महिला आयोग के सामने पेश हुई। महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि बजिंदर सिंह (Pastor Baljinder Singh) उसे मैसेज भेजता रहता था और हर रविवार को चर्च के एक कमरे में उसे अकेले बैठाता था। यही नहीं इस दौरान वह उसे गलत तरीके से भी छूता था।