PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਏ. (ਭੂਗੋਲ) ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਪ੍ਰੀਖਿਆਵਾਂ ਵਿੱਚ ਪਹਿਲੀਆਂ ਚਾਰੇ ਪੁਜੀਸ਼ਨਾ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्राओं ने विश्वविद्यालय परीक्षाओं में लहराया परचम, रायत बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी होशियारपुर में 'इग्नाइट 2026' का भव्य आगाज़; विद्यार्थियों में दिखा... जालंधर के युवराज भाटिया ने 10 साल की उम्र में रचा IGU मेन टूर की सी कैटेगरी में बनाई खास जालंधर की राजनितिक के चाणक्य कहे जाने वाले आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता का पार्टी ने बढ़ाया कद अमरावती अस्पताल अग्निकांड को लेकर CM फडणवीस ने किया बड़ा ऐलान, जांच के भी दिए आदेश Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धम... पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस...

अमृतसर के बाद PGI चंडीगढ़ में 155 डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ मिला कोरोना संक्रमित, आंकड़ा बढ़कर हुआ 600 से पार,

punjab chandigarh 146 doctors and staff found corona positive in chandigarh pgi

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : PGI चंडीगढ़ में पिछले तीन दिन में 155 डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ कोरोना संक्रमित पाए गए हैं / इतनी बड़ी संख्या में डॉक्टर्स और स्वास्थ्य कर्मचारियों के संक्रमित होने के बाद शहर में हड़कंप मच गया है / इन 155 स्टाफ में रेजिडेंट डॉक्टरों के अलावा नर्सिंग स्टाफ और अन्य हेल्थ केयर वर्कर शामिल हैं /

आपको यह भी बता दें कि बुधवार को शहर में रिकार्ड तोड़ 229 कोरोना के नए मरीज मिले थे / ऐसे में अब शहर में सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 600 के पार पहुंच गया है / अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक संक्रमित पाए गए सभी डॉक्टर्स, नर्सिंग स्टाफ और स्वास्थ्य कर्मियों क्वारंटाइन कर दिया गया है / बताया जा रहा है कि सभी में कोरोना के हल्के लक्षण मिले हैं, जिसके बाद इनकी कोरोना की जांच की गई तो सभी की रिपोर्ट कोरोना Positive आई है /

PGI के चिकित्सा अधीक्षक प्रोफेसर विपिन कौशल ने बताया कि बढ़ते संक्रमित मामलों को देखते हुए ऑक्सीजन बेड और वेंटीलेटर की संख्या बढ़ा दी गई है / जो अक्सीजन बेड पहले 47 के करीब थे उन्हें 100 कर दिया गया है और वेंटिलेटर की संख्या 22 कर दी गई है / आपको यह भी बता दें कि आज यानि वीरवार को अमृतसर एयरपोर्ट पर पहुंची इटली से फ्लाइट में आए करीब 190 यात्रियों में से 125 यात्री कोरोना संक्रमित मिलने से हड़कंप मच गया है /